{"_id":"02f42ee654c9ae50c8326a439bd00b9c","slug":"six-players-selected-in-the-national-sports-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय रेलवे कॉलोनी के छह खिलाड़ी केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2015 के लिए चयनित हुए हैं। यह जानकारी विद्यालय के खेल प्रशिक्षक मुरलीधर धूसिया ने दी।
उन्होंने बताया कि बीते माह खो-खो अंडर-14, अंडर-17 बालक वर्ग व अंडर-17 बालिका वर्ग की टीमों ने मुगलसराय, गोरखपुर व इलाहाबाद के अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था, जहां देश के कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर यहां के सात खिलाड़ी केंद्रीय विद्यालय बनारस में प्रशिक्षण के लिए चयनित हुए। वहां के प्रशिक्षक एस्कार्ट ईश्वरचंद्र की देखरेख में प्रशिक्षण व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें पांच किलोमीटर पैदल चाल में कक्षा पांच के सौरभ पांडेय, खो-खो टीम अंडर-14 बालक वर्ग के अभिनंदन, सत्यम, सर्वेंद्र व शुभम, अंडर-19 बालक वर्ग में बिट्टू कुमार व बालिका वर्ग में आकृति सिंह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित हुए।
इसके अलावा प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में विद्यालय के अमन कुमार ने तृतीय, चार सौ मीटर दौड़ में शिवम सिंह, छह सौ मीटर में वृहस्पति शुक्ला, अक्षय चौधरी व कौशिक पटेल ने द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया।