फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Six memorial gates will be built in Wazirganj and Nawabganj

Gonda News: वजीरगंज और नवाबगंज में बनेंगे छह स्मृति द्वार

Sun, 22 Oct 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Six memorial gates will be built in Wazirganj and Nawabganj
गोंडा (समरपाल यादव)। जिले के वजीरगंज और नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र में देश महान क्रांतिकारी अमर शहीद राजेंद्रनाथ लाहिड़ी समेत छह विभूतियों के नाम पर स्मृति द्वार का निर्माण कराएगा। इससे जहां इन क्षेत्रों विकास होगा वहीं सुंदरता भी बढ़ेगी। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है। जल्द ही स्मृति द्वार बनाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

गोंडा जिले के वजीरगंज और नवाबगंज ब्लॉक के कई गांव अयोध्या की सीमा से सटे हुए हैं। अयोध्या में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उसकी किरण अब धीरे-धीरे गोंडा जिले में पहुंचने लगी है। इसी के तहत दर्जीकुआं चौराहा से मनकापुर रोड पर अमर शहीद राजेंद्रनाथ लाहिड़ी स्मृति द्वार बनाया जाएगा। इसके अलावा वजीरगंज के अजबनगर में डॉ. केशवराव बलराम हेडगेवार द्वार, नगवा मेन रोड पर वीरांगना लक्ष्मीबाई द्वार, दुल्लापुर मेन रोड पर अशोक सिंघल स्मृति द्वार, मैनपुर चौराहा लालपुर रोड नवाबगंज में रमेश कुमार पांडेय स्मृति द्वार, कोल्हमपुर में माधव सदाशिव गोलवालकर गुरुजी स्मृति द्वार का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक स्मृति द्वार के निर्माण पर 6.35 लाख रुपये खर्च होंगे। इस तरह छह द्वार के निर्माण में 38 लाख रुपये की लागत आएगी। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मुनेश कुमार लोधी ने बताया कि स्मृति द्वार बनाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। निविदा प्रकाशित कराई जा चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed