फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Six farmers fined for burning stubble

Gonda News: पराली जलाने वाले छह किसानों पर जुर्माना

Fri, 24 Oct 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Six farmers fined for burning stubble
मुनादी कराकर किसानों को किया गया जागरूक।
सरैंया। महमूदाबाद के छह किसानों पर बृहस्पतिवार को पराली जलाने पर 2500-2500 का जुर्माना लगाया गया। वहीं, संबंधित गांवों के राजस्व कर्मियों को गांव में मुनादी करवाकर किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी महमूदाबाद बीके सिंह ने बताया कि तहसील में कुछ समय से पराली जलाने की घटनाएं हो रही हैं। बृहस्पतिवार को पराली जलाने की सूचना प्राप्त होने पर तहसील के कर्मचारी व कृषि विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


जांच में मझगवां गांव के मजरा उनेरा निवासी चंद्रभाल सिंह, देवरिया निवासी रामनक्षत्र सिंह, कहारपुर गांव के मजरा खाफा निवासी मोहनलाल, अतरौली गांव के सिहारूखेड़ा निवासी फूलचंद्र, मितौरा निवासी रामलखन और मोहम्मदपुर कदीम निवासी किसान सुमेरी पराली जलाने के दोषी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी पर ढाई ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इन गांवों में राजस्व निरीक्षकों व लेखपालो को मुनादी कराने व पराली न जलाने को लेकर जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed