{"_id":"6328b757cddfa4114d690016","slug":"six-beds-will-be-increased-on-all-phcs-patients-will-get-convenience-gonda-news-lko649125899","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी पीएचसी पर बढ़ेंगे छह बेड, मरीजों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी पीएचसी पर बढ़ेंगे छह बेड, मरीजों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। मरीजों के सुविधा के लिए पीएचसी पर छह-छह बेड वाले नए वार्ड बनाए जा रहे हैं, जिसके साथ ही अब मरीजों को पीएचसी पर दस बेड की सुविधा मिलेगी।
जिले में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों, गर्भवतियों व प्रसूताओं को भर्ती करने के लिए चार-चार बेडों की सुविधाएं उपलब्ध हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने पर इन केंद्रों पर भर्ती करने के लिए दिक्कत होती है।
मरीजों की समस्याओं को देखते हुए शासन की ओर से सभी पीएचसी पर छह-छह बेड का नया वार्ड बनाए जाने को मंजूरी मिल गई। जिसके साथ ही मरीजों के इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 बेड की व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन
करीब 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले वार्ड का निर्माण कार्यदायी संस्था पैक्सफैड की ओर से किया जाएगा। संस्था ने कुछ स्थानों पर कार्य शुरू कर दिया। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि पीएचसी पर बेडों की संख्या बढ़ने से मरीजों को सहूलियत मिलेगी। गर्भवती व प्रसूताओं को भर्ती किए जाने में आसानी होगी। वहीं शिविर में नसबंदी के दौरान मरीजों को बेड की दिक्कत नहीं होगी।