फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   sisters tied rakhi to brothers

बहनों ने भाइयों को बांधी राखी

Thu, 18 Aug 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 18 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
sisters tied rakhi to brothers
भाइयों को राखी बांधतीं बहनें - फोटो : अमर उजाला
भाई-बहन के स्नेहिल रिश्तों के प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को रोली व चंदन का टीका लगाया, आरती उतारी फिर उनकी कलाई में प्रेम रूपी धागा बांध कर रक्षा का संकल्प दिलाया। भाइयों ने भी सुख-दुख मेें सहभागी बनने तथा उनकी रक्षा का संकल्प लेते हुए तरह-तरह के उपहार दिए।
विज्ञापन

 
भाई-बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर गुरुवार की सुबह से ही लोगों में काफी उत्साह दिखा। बहनों ने भाइयों के घर पहुंचकर रोली व चंदन का टीका लगाया। बहनों ने भाइयों की आरती उतारी और कलाई में राखी बांधकर उनके सुखी जीवन व दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने बहनों को कपड़े, नकदी, जेवर सहित अन्य बहुमूल्य वस्तुओं का उपहार देकर उनके सुख-दुख में भागी बनने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


उधर, पुरोहितों व विद्वानों ने यज्ञमानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखी व समृद्धिशाली जीवन की कामना की। बदले में यज्ञमानों ने पुरोहितों, विद्वानों को उपहार दिए। कई जगह पर धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। उधर, हर त्यौहारों की तरह रक्षाबंधन पर भी अलग-अलग राय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



तमाम लोग शुभ समय में रक्षा सूत्र बंधवाने की लालसा लिए एक -दूसरे से पूछते रहे। उधर, विद्वानों के अलग-अलग तर्क रहे, जिससे किसी ने छह बजे राखी बंधवाई तो किसी ने 12 बजे। यही नहीं शुभ मुहूर्त के चक्कर में कुछ लोगों ने तीन बजे के बाद भादों माह में राखी बंधवाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed