फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Queues for Jalabhishek continued until evening

Gonda News: जलाभिषेक के लिए शाम तक लगी रहीं कतारें

Mon, 24 Aug 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 24 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Queues for Jalabhishek continued until evening
सावन के आ​खिरी सोमवार को ​शिव मंदिरों में जला​भिषेक करने उमड़े श्रद्धालु व नागेश्वर नाथ मंदिर म
गोंडा। सावन माह के अंतिम सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। जिला मुख्यालय स्थित दुखहरण नाथ मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में भोर से ही भक्तों की कतारें लग गईं। हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

खरगूपुर के पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। भोर में कपाट खुलते ही जलाभिषेक व पूजन-अर्चन शुरू हो गया। पूरा परिसर ओम नमः शिवाय और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विशाल शिवलिंग पर जल, दूध, गंगाजल, बेलपत्र और शमी अर्पित कर पूजन किया। रात एक बजे से शुरू हुआ सिलसिला देर शाम तक चला। सीआईए संस्था के स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभाली। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

जयप्रभा ग्राम के भक्ति धाम मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में विधि-विधान से पूजन और ओम नमः शिवाय का जाप चलता रहा। पुजारी यशोदानंद तिवारी ने बताया कि दिनभर रुद्राभिषेक का सिलसिला जारी रहा। इस अवसर पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतीगंज के जुगेश्वर नाथ, कटेश्वर नाथ व झंझरी ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर में भोर से ही जलाभिषेक हुआ। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशीष मिश्र ने पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
बालपुर क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। मृत्युंजय आश्रम, अंबिका पुरी शक्ति धाम और बटौरा धाम शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक व दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर अजय उपाध्याय, प्रदीप मिश्र, वरुण मिश्र, रवींद्र दुबे आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
मनकापुर क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों ने जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। भोर में कपाट खुलते ही करोहानाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा मोटेनाथ, मनोकामना नाथ, सिद्धेश्वर नाथ और पंचायती मंदिर में भी पूजन-अर्चन किया गया।
मसकनवा क्षेत्र के तिलेश्वर नाथ, पाटेश्वर नाथ, चुल्हेश्वर नाथ और सोहिला शिव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच दिनभर रुद्राभिषेक चलता रहा।
दुर्जनपुर घाट संवाद के अनुसार, तरबगंज-दुर्जनपुर मार्ग स्थित प्राचीन कामेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। पंचमुखी हनुमान व मां दुर्गा के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
परसपुर कस्बे से लेकर ग्रामीण अंचलों तक शिव मंदिरों में भीड़ रही। नौशहरा के प्राचीन नर्वदेश्वरनाथ, मातेश्वर महादेव, आशीश्वरनाथ शिव मंदिर सहित पचईपुरवा और सिंगरिया के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
पसका संवाद के अनुसार, सिंगरिया स्थित सुभगनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पुष्प, अक्षत, बेलपत्र और दूध अर्पित कर सुख-शांति की कामना की। पं. रमेश पांडेय ने बताया कि सावन में जलाभिषेक से आत्मिक शांति मिलती है और भगवान शिव सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
भोलेनाथ का हुआ भव्य शृंगार
विश्नोहरपुर। महंगूपुर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में भूतभावन भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया गया। भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर दर्शन किया और अभीष्ट की प्राप्ति के लिए प्रार्थना की।

व्यापार मंडल ने आयोजित किया भंडारा
खरगूपुर। सावन के अंतिम सोमवार पर पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। विशुनापुर बाजार निवासी व्यापार मंडल अध्यक्ष नानबाबू सोनी द्वारा यह 17वां वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया। इस पुनीत कार्य में महेश सोनी, शिवा सोनी, पिंटू सिंह और जयप्रकाश तिवारी सहित कई लोगों ने सहयोग दिया।

सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु व नागेश्वर नाथ मंदिर म

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed