{"_id":"65550a27abe3a2317c0c02bd","slug":"sisters-applied-tilak-and-wished-for-brothers-long-life-gonda-news-c-100-1-gon1001-7584-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बहनों ने तिलक लगाकर की भाई के लंबी उम्र की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बहनों ने तिलक लगाकर की भाई के लंबी उम्र की कामना
Wed, 15 Nov 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के बहराइच रोड पर भैयादूज पर्व पर पूजन करतीं बहनें।
गोंडा। भाई बहन के प्रेम का प्रतीक भाईदूज का त्योहार विधि-विधान से मनाया गया। बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने उपहार के साथ जीवनभर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पांच दिवसीय दीपोत्सव का पर्व बुधवार को भाईदूज के साथ के साथ संपन्न हो गया। सुबह व्रत रखकर बहनों ने पूजन किया उसके बाद भाइयों को तिलक लगाकर धान का लावा, भुरकी व मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। कई स्थानों पर भाई-बहनों ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प भी लिया। शहर में भाईदूज के कारण कई स्थानों पर जाम का माहौल भी रहा। बस स्टॉप व टैक्सी स्टैंड पर काफी भीड़ उमड़ी। यातायात पुलिसकर्मी जाम को हटवाने में जूझते रहे।
मनकापुर के शास्त्री नगर मोहल्ले में बहनों ने अपने भाइयों के मंगल के लिए भैयादूज पर गोवर्धन पूजा की। महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान को बनाकर उनका पूजन करके पुष्प अर्पित किया व भैयादूज पर आधारित कहानी सुनाई। इस अवसर पर पूजा मनमोहिनी, शालिनी शर्मा, निशा शर्मा, दिव्या दिव्यदर्शनी, शिवा प्रियदर्शनी, खुशी गुप्ता आदि ने पूजन किया। परसपुर के सभी गांवों में भी भाईदूज व गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। लोहंगपुर पूरे पंडित निवासी डॉ. सौम्या पांडेय ने बताया कि भाई की सलामती व जीवन में आने वाली हर बाधा को रोकने के लिए रखा जाने वाला यह व्रत एक बहन का भाई के प्रति प्रेम स्नेह व अटूट विश्वास का व्रत है। सौम्या ने बताया कि वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटर्नशिप कर रही हैं, लेकिन भाईदूज के अवसर पर व्रत पूजन के लिए घर पर ही रुक गई।