{"_id":"5ea3141f8ebc3e903e7196da","slug":"sister-in-law-of-corona-positive-young-man-sick-in-shravasti-gonda-news-lko518967145","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में कोरोना पाजीटिव युवक के बहन-बहनोई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में कोरोना पाजीटिव युवक के बहन-बहनोई बीमार
विज्ञापन
गोंडा। श्रावस्ती जिले में कोरोना पॉजिटिव मिले एक युवक की करनैलगंज के पंचमढ़ी निवासी बहन और बहनोई की तबीयत अचानक शुक्रवार को बिगड़ गई है। सीएचसी पर जांच के बाद उन दोनों को जिला अस्पताल जांच के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व ही श्रावस्ती में पॉजिटिव निकला युवक पंचमढ़ी अपनी बहन के घर आया था।
पचमढ़ी के एक मजरे का एक युवक और उसकी पत्नी शुक्रवार को जांच के लिए अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा के पास पहुंचे। यहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रा ने पति-पत्नी से पूरी जानकारी ली। महिला का भाई श्रावस्ती का निवासी है और वो बृहस्पतिवार को श्रावस्ती में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह बीते दिनों अपनी बहन से मिलने आया था।
उसके कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से चिंतित पति-पत्नी अपनी जांच कराने सीएचसी आये थे। डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि पति-पत्नी को जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पंचमढ़ी के उस मजरे में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई है। ग्राम वासियों को होम क्वारंटाइन कराया जा रहा है।