{"_id":"679523d37a962ffd8907766e","slug":"sir-we-have-been-running-for-a-year-now-please-get-us-possession-of-the-land-gonda-news-c-100-1-gon1003-131536-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: साहब... एक साल से दौड़ रहे हैं, जमीन पर कब्जा दिला दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: साहब... एक साल से दौड़ रहे हैं, जमीन पर कब्जा दिला दीजिए
Sat, 25 Jan 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में एएसपी राधेश्याम राय के समक्ष बरडांड निवासी ऊषा देवी अपनी फरियाद लेकर पेश हुईं। कहा कि साहब एक साल से बैनामे की जमीन पर कब्जे को लेकर भटक रही हूं, अभी तक न तो कब्जा मिला और न ही समस्या का समाधान हो रहा है। इस पर एएसपी ने तत्काल टीम बनाकर निस्तारण करने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी।
एसपी विनीत जायसवाल ने नगर कोतवाली में सुनवाई कर चार मामलों में पुलिस व राजस्व टीम गठित की। साथ ही निस्तारण के निर्देश दिए हैं। वहीं, खरगूपुर में प्रभारी निरीक्षक केके त्रिपाठी को भटपी गांव निवासी ऑपरेटर ने बताया कि गांव के लोगों ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। ऐसे में घर से निकलना दूभर हो रहा है। खरगूपुर इमलिया निवासी बसंतलाल ने बताया कि कुछ लोगों ने उनकी मेढ़ जोत ली है। संझवल निवासी राम तीर्थ ने जमीन पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
इटियाथोक में परसिया गांव निवासी कैसरजहां ने बताया कि तीन बार से रास्ते के विवाद को लेकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुकीं है। मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका है। तहसीलदार अहमद हसन ने राजस्व टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी तरह से वजीरगंज थाने में भी नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह ने सुनवाई की। यहां 14 में से तीन मामलों का निस्तारण कराया गया। वहीं, अन्य मामलों के लिए टीम गठित की गई है। एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि सभी मामलों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।