फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sir! Possession is not being given on the leased land

Gonda News: साहब! पट्टे की भूमि पर नहीं मिल रहा कब्जा

Sat, 24 May 2025 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sir! Possession is not being given on the leased land
इ​टियाथोक थाने में फरियाद सुनते पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल। स्रोत: विभाग
इटियाथोक/रुपईडीह (गोंडा)। थाना समाधान दिवस में शनिवार को एसपी विनीत जायसवाल ने समस्याएं सुनीं। सिसई बहलोलपुर के काशीराम ने फरियाद लगाई कि पट्टे की भूमि पर उसे कब्जा नहीं मिल रहा है। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेकर राजस्व विभाग के अफसरों को समस्या का समाधान कराने को कहा।
विज्ञापन

जगदीशपुर संपत के राम सुमिरन ने रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत की। समाधान के लिए राजस्व विभाग की टीम गठित की गई। तहसीलदार मनीष कुमार व नायब तहसीलदार खरगूपुर देवेंद्र कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कौड़िया थाने में आयोजित समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने समस्याओं की सुनवाई की। चयपुरवा के बजरंग लाल मिश्र का कहना था कि उनकी जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा है। इसके बाद भी विपक्षी उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। उड़िला के जमुना सिंह ने घर के सामने की जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत की। चौहानपुरवा के रामसिंह का कहना है कि उनकी जमीन को कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एसओ ने टीम गठित कर मामले की जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे जांच
पटेलनगर निवासी प्रेमचंद्र का कहना है कि वह पीपल तिराहे के पास किराए की दुकान करता था। इसका मुकदमा भी न्यायालय में चल रहा है। इसके बाद भी उसकी दुकान पर कुछ लोगों ने ताला लगा दिया है। इस मामले की जांच डीएम नेहा शर्मा ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी है।

राजस्व विभाग के नहीं पहुंचे अफसर



वजीरगंज (गोंडा)। थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक ने समस्याएं सुनी। राजस्व विभाग का कोई भी अधिकारी समाधान दिवस में नहीं पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि राजस्व से संबंधित कुल 12 प्रार्थना पत्र आए। किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed