फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SIR launched for 25.52 lakh voters

Gonda News: 25.52 लाख मतदाताओं के लिए एसआईआर शुरू

Tue, 04 Nov 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 04 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
SIR launched for 25.52 lakh voters
जिला निर्वाचन कार्यालय में जानकारी लेतीं डीएम प्रियंका निरंजन। स्रोत: सूचना विभाग 
गोंडा। जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम मंगलवार से शुरू हो गया। छपाई के बाद गणना प्रपत्र की पहली खेप जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंच गई। जहां से तहसीलों को आपूर्ति करने के बाद बीएलओ को रिसीव कराया गया।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर (डीसीसी) का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सेंटर से न सिर्फ मतदाताओं को अपनी समस्या बताने व सुलझाने में मदद मिलेगी, बल्कि पुनरीक्षण के तहत पारदर्शिता व सुगमता से मतदाता सूची तैयार की जाएगी। इस सेंटर से आम नागरिक आसानी से अपनी निर्वाचक नामावली में नाम की स्थिति जांच सकते हैं। किसी भी प्रकार की त्रुटि या सुधार से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और नए मतदाता पंजीकरण से जुड़ी सहायता भी प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक नागरिक को मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी सुलभ कराई जाए और शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए। इस दौरान एडीएम आलोक कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

52 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों की होगी जरुरत


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मो. रजी ने बताया कि जिले में 13.58 लाख पुरुष और 11.93 लाख महिलाओं को मिलाकर लगभग 25.52 लाख मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र के दो-दो सेट मुहैया कराए जाएंगे। बीएलओ चार नवंबर से चार दिसंबर तक घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र देंगे। नौ दिसंबर को अनंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed