फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sir! I did court marriage with a young man without informing my husband, now he is cheating on me

Gonda News: साहब! पति से छिपा युवक से की कोर्ट मैरिज, अब दे रहा धोखा

Sun, 23 Mar 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 23 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sir! I did court marriage with a young man without informing my husband, now he is cheating on me
गोंडा। साहब! गांव का युवक अब धोखा दे रहा है.... पति को बिना तलाक दिए उससे कोर्ट में शादी रचाई थी। तीन बच्चों की मां ने रविवार को पुलिस परामर्श केंद्र में अपनी व्यथा सुनाई तो परामर्शदाता हैरत में पड़ गए। उन्होंने कहा, इस मामले में कोई मदद नहीं कर सकते हैं। कोर्ट में जा सकती हैं। पति के जीवित होते हुए दूसरे युवक से शादी करना अपराध है। मगर, महिला कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही।
विज्ञापन


कौड़िया क्षेत्र की रहने वाली महिला ने परामर्शदाताओं से कहा, पति के लुधियाना में रहने के दौरान गांव का युवक उनके घर आने-जाने लगा। दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाया। विरोध जताया तो आत्महत्या कर फंसाने की धमकियां देने लगा। महिला ने बताया कि युवक हाथ में जहर लेकर घूमता फिर रहा था। साथ ही पति को छोड़ने के बाद उसके तीन बच्चों की परवरिश का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों करीब आ गए थे। वर्ष 2023 में दोनों ने कोर्ट में जाकर शादी कर ली थी। इसमें पति के साथ गांव के लोग महिला के खिलाफ हो गए। मगर, अब युवक दूसरी शादी करना चाहता है। आरोपी युवक भी महिला के साथ आया था। उसने परामर्शदाताओं से कहा, अब महिला के साथ नहीं रहना चाहता है। दूसरी शादी करेगा। दोनों की बात सुनकर परामर्शदाता दंग रह गए। इसके बाद सुनवाई कर रहे परामर्शदाता गंगाधर शुक्ल, संतोष ओझा, यशोदानंदन त्रिपाठी, राजमंगल मौर्य ने इस पत्रावली को बंद कर दिया। परिवार परामर्श केंद्र में कुल 50 में से 26 मामलों में ही दोनों पक्षों की सुनवाई हुई। पांच फाइलें बंद कर दी गईं। तीन जोड़े एक-दूसरे की गलतियों को भुलाकर एकसाथ रहने के लिए राजी हुए हैं। इस दौरान सीओ शिल्पा वर्मा, थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, आरक्षी शाहिना बानो, ज्योतिराजभर और नेहा सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed