{"_id":"6416cf2842a4751667382ebd8e87774f","slug":"shrdha-became-district-panchayat-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्ता की हनक में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावी घमासान के आगाज में ही शुक्रवार को चुनावी नतीजा आ गया। गोंडा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रदेश के कृषि मंत्री पंडित सिंह की बहू श्रद्धा सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। दो और सियासी धुरंधरों की ओर से शाम तक नामांकन न करने से जिला निर्वाचन अधिकारी ने अकेली उम्मीदवार रहीं श्रद्धा सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र दे दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह की बहू श्रद्धा सिंह की ओर से शुक्रवार को चार सेटों में जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय के न्यायालय में नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जो जांच में सही पाए गये।
जबकि इससे पहले सपा की ओर से घोषित प्रत्याशी व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह की पत्नी विजय लक्ष्मी सिंह व पहले से दावेदारी व चर्चा में रहीं पूर्व सांसद केतकी सिंह ने शाम तक नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जिला पंचायत कार्यालय से श्रद्धा सिंह की ओर से चार नामांक न पत्र व कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह की पत्नी व पूर्व सांसद केतकी सिंह की ओर से चार नामांकन पत्र व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह की पत्नी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी सिंह की ओर से दो नामांकन पत्र खरीदे गए थे।
शुक्रवार को जिले के तीन बड़े सियासतदानों में कृषि मंत्री की बहू श्रद्धा सिंह के अलावा और किसी भी सियासत के धुरंधरों की ओर से नामांकन नहीं किया गया।
शाम को नामांकन का समय खत्म हो जाने के बाद श्रद्धा सिंह अपने कुछ समर्थकों के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचीं। जहां जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने श्रद्धा सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होेने का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस बाबत जिला मजिस्ट्रेट अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों की ओर नामांकन पत्र खरीदे गए थे, लेकिन शुक्रवार को नामांकन के दिन आखिरी समय तक केवल एक ही उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया। ऐसे में श्रद्धा सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं श्रद्धा सिंह ने पत्रकारों से जीत के प्रति सभी का आभार जताने के साथ कहा कि उनके विकास कार्य की प्राथमिकताओं में सड़क निर्माण व विद्युतीकरण जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि आजकल महिलाओं को प्रोटक्शन के साथ अवसर दिये जाने की जरूरत है।