फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Show your voting ink and get five percent discount on medicines and tests

Gonda News: मतदान की स्याही दिखाओ, दवा व जांच में पांच प्रतिशत की छूट पाओ

Sun, 14 Apr 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 14 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Show your voting ink and get five percent discount on medicines and tests
गोंडा। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही विभिन्न संगठनों ने भी एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए अनोखी मुहिम शुरू की गई है। आगामी 20 मई को मतदान के बाद स्याही लगी अंगुली दिखाने वालों को दवा व पैथोलॉजी जांच में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं ''''20 मई शत-प्रतिशत मतदान, मेरा गोंडा मेरी शान'''' तथा ''''पहले मतदान फिर जलपान'''' स्लोगन को घर-घर पहुंचाने के लिए ओपीडी पर्चा व दवाओं के लिफाफे पर मतदाता जागरूकता की मुहर लगनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में गोंडा को सबसे खराब मतदान वाले पांच जिलों की सूची में शामिल किए जाने के बाद डीएम नेहा शर्मा की ओर से मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न पहल की जा रही है। डीएम के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल व सभी सीएचसी पर मिलने वाले ओपीडी पर्चे में मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखे जा रहे हैं। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि जिले के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को मतदाता जागरूकता से संबंधी स्लोगन वाली मुहर वितरित की गईं हैं। दवाओं के लिफाफे पर मुहर लगाकर ग्राहकों को दिए जाएंगे। वहीं, 20 मई को सभी मतदाताओं को दवाओं में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. डीके राव ने कहा कि सभी डॉक्टरों से अपील की गई है कि वह क्लीनिक पर आने वाले मरीजों से मतदान करने की अपील जरूर करें और 20 मई को जो भी व्यक्ति मतदान की स्याही दिखाए डॉक्टर उसके जांच के पर्चे पर पांच प्रतिशत की छूट लिख दें। डीएम नेहा शर्मा ने सभी संगठनों से अपील की है कि वह अपने-अपने स्तर से मतदाता जागरूकता को लेकर अभियान चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed