{"_id":"6a7356b52303b6058b09d028","slug":"shortage-of-urea-gonda-news-c-100-1-gon1041-163691-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: यूरिया की किल्लत से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: यूरिया की किल्लत से किसान परेशान
Wed, 05 Aug 2026 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
यूरिया के लिए कतार में खड़े किसान।
जयप्रभाग्राम/धानेपुर। इटियाथोक ब्लॉक स्थित जानकीनगर साधन सहकारी समिति में यूरिया की कमी से किसान परेशान हैं। चार दिन पहले समिति में यूरिया बांटी गई थी, लेकिन खाद का स्टॉक खत्म होने से कई किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
किसान संजीत, बृजेश, गोविंद, छोटकू, धनीराम, हनुमान, बब्लू, राम कुमार आदि ने बताया कि घंटों कतार में लगने के बाद यूरिया खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। समिति सचिव मदन मोहन तिवारी ने बताया कि दो अगस्त को यूरिया बांटी गई थी। अतिरिक्त यूरिया की मांग भेजी गई है। समिति पर डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिसे फार्मर आईडी से ले सकते हैं। यूरिया आते ही बांटी जाएगी।
बी-पैक्स धानेपुर से 500 और माधवगंज समिति से 245 बोरी खाद बांटी गई। माधवगंज समिति पर आदित्यराम वर्मा, राजेश और रामहेत ने बताया कि वे सुबह से कतार में थे, फिर भी खाद नहीं मिली। धानेपुर में 500 बोरी बंटने के बाद राकेश सहित कई किसानों को लौटना पड़ा। सचिव रामभवन और माधवगंज के सचिव दिवाकर तिवारी ने बताया कि भीड़ अधिक होने से दिक्कत आई। अब खाद का वितरण अगला स्टॉक आने पर होगा।