फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   short term courses of tata technology from february

Gonda News: टाटा टेक्नोलॉजी के शॉर्ट टर्म कोर्स फरवरी से

Sun, 13 Aug 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 13 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
short term courses of tata technology from february
गोंडा। देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों की दो-दो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में टाटा टेक्नोलॉजी के कोर्स चलाए जाएंगे। इसके लिए गोंडा, बहराइच, बलरामपुर में भवन निर्माण का काम शुरू हो गया है। वहीं, श्रावस्ती में उपलब्ध भूमि के आधार पर पीडब्ल्यूडी भवन डिजाइन फिर से रिवाइज कर रहा है। इसके बाद फरवरी से शॉर्ट टर्म कोर्स चलाए जाएंगे।
विज्ञापन


देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में कुल आठ आईटीआई कॉलेजों में टाटा टेक्नोलॉजी 11 लॉन्ग व 23 शॉर्ट टर्म कोर्स चलाए जाएंगे। भवन निर्माण के लिए प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय स्तर से कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को 50-50 लाख की पहली किश्त जारी कर दिया गया है। दस हजार स्क्वायर फिट में क्लासरूम के साथ वर्कशॉप तैयार किया जाना है।
विज्ञापन


गोंडा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नोडल प्रधानाचार्य अनिल वर्मा ने बताया कि ड्राइविंग ट्रेनिंग इस्टिट्यूट के बगल खाली पड़ी जमीन पर भवन निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ने भवन निर्माण का काम शुरू कर दिया है। आगामी तीन महीनों में निर्माण पूरा किया जाना है। वहीं शासन की मंशा के अनुरूप फरवरी महीने से शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवीपाटन मंडल के संयुक्त निदेशक राजेश राम ने बताया कि गोंडा, बहराइच और बलरामपुर के दो-दो आईटीआई कॉलेजों में कार्यदायी संस्था ने भवन निर्माण शुरू कर दिया है। वहीं श्रावस्ती में जरूरत के हिसाब से भूमि उपलब्ध नहीं हो पायी है। जिसके चलते पीडब्ल्यूडी उपलब्ध भूमि के आधार पर डिजाइन रिवाइज कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed