फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shops will be decorated like Hazratganj, wedding and parking zones will be in order.

Gonda News: हजरतगंज की तरह संवरेंगी दुकानें, वेडिंग व पार्किंग जोन होंगी दुरुस्त

Thu, 28 Sep 2023 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 28 Sep 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Shops will be decorated like Hazratganj, wedding and parking zones will be in order.
गोंडा के स्टेशन रोड पर निरीक्षक कर साफ सफाई की व्यवस्था परखती डीएम नेहा शर्मा। 
गोंडा। प्रदेश की राजधानी के
विज्ञापन

हजरतगंज की तरह ही अब नगर पालिका गोंडा की दुकानें भी संवरेंगी। रंगाई-पुताई के साथ उसे बेहतर मॉडल के तौर पर विकसित किया जाएगा। दुकानें एक झलक में ही नगर पालिका की पहचान बता देंगी। लखनऊ-बलरामपुर मार्ग के शहरी हिस्से में खाली पड़ी जमीनें पार्किंग व्यवस्था व वेंडिंग जोन के साथ सुंदरता के लिए जानी जाएंगी।
डीएम ने बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे सिविल लाइन के प्रधान डाकघर के आसपास हकीकत परखी। यहां नगर पालिका के कर्मचारियों की फौज साफ-सफाई के लिए लगाई गईं थीं। इसके बाद उन्होंने आईटीआई चौराहे से पहले मॉडल कॅरियर सेंटर के सामने खंडहर भवन व उसके आसपास साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान छुट्टा गोवंश घूमते नजर आए। लोहिया धर्मशाला पहुंचीं तो मौजूद महिलाएं हाथ में बैनर लिए साफ-सफाई का संदेश दे रहीं थीं।
विज्ञापन

जयनरायण चौराहे के पास रेलवे के इंजीनियरिंग कॉलोनी पहुंचीं तो यहां नालियां बजबजाती मिलीं। इसपर डीएम नेहा शर्मा ने ईओ को तलब किया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह जमीन रेलवे के हिस्से में है, यहां किसान सब्जी की दुकानें लगाते हैं। नाले मेें बची-सब्जियां व कूड़ा फेंककर चले जाते हैं। इसपर डीएम ने हर हाल में सफाई व्यवस्था बनाए रखने और किसानों को समुचित इंतजाम मुहैया कराने के निर्देश दिए। सरजू प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज और टामसन कॉलेज से सटी दुकानाें को नया लुक देने के साथ जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी सब्जी मंडी नहीं गईं डीएम
डीएम के निरीक्षण की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग शिकायतों का पिटारा लेकर पहुंचने लगे। डीएम से उन्होंने पुरानी सब्जी मंडी देखने का अनुरोध किया। कहा कि सब्जी मंडी अनदेखी का शिकार हो गई, यदि डीएम खुद व्यवस्था देखेतींं तो नगर पालिका की हकीकत का पता चलता। हालांकि डीएम ने बाद में देखने का भरोसा दिया।

वेडिंग जोन व पार्किंग व्यवस्था होंगी दुरुस्त
निरीक्षण किया गया है। नगर पालिका की दुकानें हजरतगंज की तरह तैयार की जाएंगी। वेडिंग व पार्किंग जोन बनाया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। स्वच्छ व सुंदर गोंडा के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
- नेहा शर्मा, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article