फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shopkeeper dies in road accident, granddaughter critical

Gonda News: सड़क हादसे में दुकानदार की मौत, पौत्री गंभीर

Mon, 19 May 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 19 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper dies in road accident, granddaughter critical
भंभुआ/करनैलगंज (गोंडा)। जरवल रोड स्थित दुकान से रविवार रात लौट रहे दूदा निवासी कैलाश दीक्षित (54) की मसौलिया गांव मोड़ के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनकी पौत्री सुमन (14) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


करनैलगंज के दूदा निवासी कैलाश दीक्षित बहराइच के जरवल रोड इलाके में पान मसाले की दुकान चलाते थे। रविवार रात करीब 11 बजे वह बाइक से भाई की पौत्री सुमन (14) के साथ घर लौट रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से भाग गया। कैलाश हेलमेट नहीं पहने थे। इस वजह से सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पौत्री सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने एबुलेंस से सुमन को करनैलगंज सीएचसी भेजा। वहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि मृतक के भाई कृष्ण मोहन दीक्षित की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन की जा रही है। मृतक कैलाश के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



बाइक सवार पर मुकदमा
कटरा बाजार (गोंडा)। उमरिया गांव निवासी जग प्रसाद मौर्य (65) शनिवार रात खेत जा रहे थे। गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई थी। बेटे कुलदीप मौर्य ने पचमरी निवासी महेश के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ा
नवाबगंज (गोंडा)। गिर्द गांव के धर्मपुरवा निवासी विजय कुमार तिवारी (57) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते 11 मई को बेटे गौरव की शादी के बाद संतकबीरनगर से लौटते समय सड़क हादसे में वह घायल हो गए थे। लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। मौत से पत्नी मन्नू देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)


गेट तोड़कर घर में घुसी बेकाबू कार

झंझरी (गोंडा)। उतरौला मार्ग पर सोनी गुमटी चौकी क्षेत्र में रविवार रात एक कार अनियंत्रित होकर साजिद के घर में घुस गई। साजिद ने बताया कि कार की टक्कर से घर का गेट टूट गया। गनीमत रही कि कोई कार की चपेट में नहीं आया। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed