{"_id":"69e3c84a2af955990d0b0909","slug":"shop-raided-132-fake-books-found-gonda-news-c-100-1-slko1026-156527-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दुकान पर छापा, मिलीं 132 नकली किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दुकान पर छापा, मिलीं 132 नकली किताबें
Sat, 18 Apr 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
झंझरी/गोंडा। शहर में नकली किताबों के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। नामी प्रकाशन कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस और कंपनी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुरानी सब्जी मंडी स्थित अग्रवाल एंड संस पर छापा मारा। इस दौरान कुल 132 नकली किताबें बरामद की गईं। मामले में दुकान संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
गाजियाबाद निवासी अधिकृत प्रतिनिधि आर्यन राघव को सूचना मिली थी कि गोंडा शहर की एक दुकान पर विभिन्न प्रतिष्ठित प्रकाशकों की किताबें नकली रूप में बेची जा रही हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ दुकान पर दबिश दी। जांच के दौरान बड़ी संख्या में किताबें बरामद हुईं, जिनकी गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई।
जांच में सामने आया कि बरामद किताबों में पेपर क्वालिटी घटिया थी। प्रिंटिंग व बाइंडिंग निम्न स्तर की थी। कई किताबों पर नकली होलोग्राम लगे थे। कुछ किताबों में होलोग्राम बिल्कुल नहीं था। इन सभी आधारों पर किताबों को नकली करार दिया गया। बरामद सभी किताबों को सील कर कोतवाली के मालखाने में जमा करा दिया गया है। आरोपी दुकान मालिक श्रवण अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी व कॉपीराइट कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और न्यायालय की अनुमति के बाद जब्त किताबों को नष्ट कराया जाएगा।
बाजार पर असर
इस कार्रवाई के बाद शहर के पुस्तक बाजार में अफरा तफरी की स्थिति है। पहले से ही किताबों की कीमतों को लेकर अभिभावक मुखर है। अब यह मामला परेशानी बढ़ा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकली किताबों के कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।