फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shaurya Tiranga Yatra organized in honor of the army

Gonda News: सेना के सम्मान में निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा

Mon, 19 May 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 19 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Shaurya Tiranga Yatra organized in honor of the army
करनैलगंज में तिरंगा यात्रा निकालते विधायक अजय सिंह व अन्य। - संवाद 
मनकापुर/करनैलगंज (गोंडा)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्साहित भाजपाइयों ने सोमवार को भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें भारत माता का जयघोष गूंजा। हर किसी ने एक स्वर में कहा कि भारत सेना ने अदम्य पराक्रम का परिचय दिया है।
विज्ञापन

मनकापुर क्षेत्र पंचायत कार्यालय से विधायक रमापति शास्त्री के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक ने कहा, हमारी सेना किसी को छेड़ती नहीं है, लेकिन जब कोई छेड़ता है तो घर में घुसकर मारती है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश सोनी, पूर्व प्रमुख यूपी सिंह, जनार्दन तिवारी, वेदप्रकाश दुबे, बाबूलाल शास्त्री, हरीश पांडेय, वैभव सिंह, वैजयंती सिंह, सारिका सिंह, सरिता पांडेय, केके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

करनैलगंज में विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में स्टेशन रोड स्थित कन्हैया लाल इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और सेना की जयकारों की गूंज रही। पूरा नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। तिरंगा यात्रा सर्वामाई थान, गुरुद्वारा, गाड़ी बाजार, गुड़मंडी होते हुए आदि शक्ति माता भवानी मंदिर पहुंची। वहां राष्ट्र गान के साथ यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यम, चेयरमैन प्रतिनिधि रामजी लाल मोदनवाल, शंकर प्रताप सिंह गुड्डू, धर्मेंद्र तिवारी, आशीष गिरि, सूरज सिंह, देवेंद्र दीक्षित, वंश बहादुर, दिनेश सिंह, जोगेंद्र सिंह जानी, सोनू पुरवार, कन्हैया लाल वर्मा, यावर हुसैन मुन्ना, हितेश सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना ने कराया सिंदूर की ताकत का एहसास
परेड सरकार गांव में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वीना राय के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा, आतंकियों ने महिलाओं का सुहाग उजाड़ा था, सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों को सिंदूर की ताकत का एहसास कराया है। इस मौके पर निकाली गई तिरंगा यात्रा में अनुपम श्रीवास्तव, मनीषा मिश्रा, वीना श्रीवास्तव, सुनीता निषाद आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed