फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shardiya Navaratri from today, will be seen with social distancing

शारदीय नवरात्र आज से, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ होगा दर्शन

Fri, 16 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Shardiya Navaratri from today, will be seen with social distancing
गोंडा में खैरा भवानी मंदिर। - फोटो : GONDA
गोंडा। एक महीने का मलमास समापन के बाद शनिवार से आदिशक्ति मां दुर्गा के नव रूपों की उपासना का पर्व नवरात्र शुरू हो रहा है। नवरात्रि में सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुऐ घरों में तथा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित मां आदि शक्ति की आराधना की जायेगी। कोरोना के कारण इस बार दुर्गा पंडालों में भक्तों की भीड़ कम रहने की संभावना है। नवरात्र पर मां दुर्गा के धरती पर आगमन का विशेष महत्व होता है। देवीभागवत पुराण के अनुसार, नवरात्र के दौरान मां दुर्गा का आगमन भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत के रूप में भी देखा जाता है। शारदीय नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाई जाती है। शरद ऋतु के आगमन के कारण ही इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। घट स्थापना के लिये अभिजित मुहूर्त प्रात: 6 बजकर 23 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक है व 11:36 से 12:24 तक है।
विज्ञापन

आरंभ हो जाएंगे मांगलिक कार्य
नवरात्रि का पर्व आरंभ होते ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो जायेगी। मलमास में शुभ कार्यों का करना वर्जित माना जाता है। मलमास में शुभ कार्य नहीं किये जाते लेकिन नवरात्रि आरंभ होते ही नई वस्तुओं की खरीद, मुंडन कार्य, गृह प्रवेश जैसे शुभकार्य आरंभ हो जाएंगे। शादी-विवाह देवस्थानी एकादशी तिथि के बाद आरंभ होंगे। नवरात्रि में देरी के कारण इस बार दीपावली 15 नवंबर को मनाई जायेगी।
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर श्रद्धालु करेंगे दर्शन
शारदीय नवरात्र शुरू होने से पूर्व ही जनपद के दो दर्जन से अधिक देवी मंदिरों में साफ सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुऐ श्रद्धालु देवी मंदिरों में जाकर माता रानी का दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे। शहर के काली भवानी मंदिर, खैरा भवानी मंदिर, मंशा देवी मंदिर में भक्त दर्शन करेंगे। खैरा भवानी के महंत ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश के पहले मास्क लगाना अनिवार्य होगा, एक बार मे सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जायेगा। मंदिर परिसर में सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रशासन का अनुमति मिलने के बाद दुर्गा पंडाल बनाये जाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर शांति की अपील की
गोंडा। दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर मसकनवा बाजार में एक शांति कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी मनकापुर हीरालाल व सीओ मनकापुर राम भवन यादव ने किया। उप जिलाधिकारी मनकापुर ने कहा कि सड़क, चौराहे व भीड़भाड़ वाले इलाके में प्रतिमाओं की स्थापना नहीं की जायेगी। पंडालों में निकास द्वार व प्रवेश द्वार अलग-अलग होगा। दोनों द्वारों पर थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजर की व्यवस्था व कोविड हेल्प डेस्क की व्यवस्था होनी चाहिए। बिना अनुमति के प्रतिमाओं की स्थापना नही होगी। डीजे पूर्णरूप से प्रतिबंधित होगा। पंडाल में सामाजिक दूरी का पालन किया जायेगा। स्थापित मूर्तियों व पुजारी से तीन फिट की दूरी बनाकर रखना होगा। पंडालों में सीसी कैमरा व आग से बचने के उपाय अनिवार्य रूप से रखना होगा। मूर्तियों के विसर्जन के समय अबीर गुलाल का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में दुर्गा प्रतिमा आयोजक मंडल के सदस्यों, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूराम यादव, चौकी इंचार्ज अरुण कुमार राय, कन्हैया कुमार दीक्षित, सुरेश मणि मिश्रा, अरुण कुमार गौतम, डोरीलाल गंगवार, मो हसन, दिलीप सोनी, गुड्डू शर्मा, अश्वनी पाण्डेय, संतोष पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मुजेहना में शुक्रवार को थाना परिसर धानेपुर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बहादुर सिंह एसडीएम गोंडा सदर ने किया। इस अवसर थाना परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नए स्थानों पर मूर्तियां स्थापित नहीं होंगी। परंपरागत स्थानों पर प्रशासन के अनुमति के आधार पर ही स्थापित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed