{"_id":"6a13da4d67207dd7f004c166","slug":"seven-year-old-girl-dies-after-being-struck-by-car-while-crossing-road-in-gonda-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर, सात वर्षीय बालिका की मौत; आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर, सात वर्षीय बालिका की मौत; आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार
Mon, 25 May 2026 10:42 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 25 May 2026 10:42 AM IST
सार
गोंडा में सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन, आराध्या की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के गोंडा में सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी बाजार में हुआ। बताया गया कि मूल रूप से बहादुरा गांव निवासी अमित यादव की पुत्री आराध्या सोमवार सुबह करीब 9.00 बजे टिकरी बाजार गई थी। वहां सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। बच्ची को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि आराध्या तीन बहनों में सबसे छोटी थी। मासूम की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।