{"_id":"6813b86cb5013e5c57083f5b","slug":"seven-injured-in-road-accidents-three-serious-gonda-news-c-100-1-slko1026-136945-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसों में सात घायल, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसों में सात घायल, तीन गंभीर
Thu, 01 May 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 01 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
कटरा बाजार/हलधरमऊ (गोंडा)। रायपुर फकीर गांव के पास बृहस्पतिवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। इससे ससुराल से लौट रहे कौड़हा जगदीशपुर के मगुंरहा निवासी स्वामी प्रसाद (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉ. इंदु राणा ने बताया कि स्वामी प्रसाद का दाहिना पैर टूटा है। सिर पर गंभीर चोट आई है।
उधर, रामापुर पुल के पहले चाईंपुरवा निवासी लल्लन (60) पैदल घर जा रहे थे। तभी बाइक सवार नंदराज (35) ने टक्कर मार दी। इससे लल्लन व नंदराज घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। डाॅ. एसपी पाठक ने बताया कि दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हालत नाजुक देख दोनों को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
वहीं, परसा गोड़री के पास लखनऊ की ओर से आ रही कार एक दुकान में घुस गई। कार की चपेट में आकर रेशमा बानो, आबिदा बानो, राजदा बानो व ननकू घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। (संवाद)