फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   seven employment sevke's sought to answers

सात रोजगार सेवकों से मांगा जवाब

Tue, 22 Dec 2015 10:59 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहयोग न करने पर विकास खंड के सात गांवों के रोजगार सेवकों से सीडीओ ने स्पष्टीकरण तलब किया है। इन पर आरोप है कि बीएलओ बनाये जाने के बाद भी  मतदाता पुनरीक्षण की सामग्री नहीं ली और न ही यह केंद्रों पर गए।
विज्ञापन


विकास खंड मुजेहना के ग्राम पंचायत देवरिया अलावल के गोंडा रोजगार सेवक अब्दुल रहीम, मेई दूबे के श्याम सिंह यादव, कर्मडीह के बाबादीन, महेशभारी के दयाशंकर पांडेय, दुल्हापुर के योगेश शुक्ल, भोरहा की प्रतिमा सिंह व कौरहे के पाटेश्वरी प्रसाद वर्मा को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए बीएलओ बनाया गया था।
विज्ञापन


इसकी देखरेख की जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी मनकापुर अनिल मिश्र को सौंपी गई थी।

एसडीएम अनिल मिश्र के मुताबिक इन सभी रोजगार सेवकों को विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण को लेकर चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के प्रशिक्षण में बुलाया गया था, लेकिन सातों ग्राम पंचायतों के रोजगार सेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम से नदारद रहे और पुनरीक्षण सामग्री भी नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आठ व 22 नवबंर को  चलाये गए विशेष अभियान में भी ये बूथों पर नही पहुंचे।

इससे नाराज उपजिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को इन सभी का मानदेय तत्काल रोकने का निर्देश देते हुए इन्हें तत्काल तहसील भेजकर पुनरीक्षण सामग्री प्राप्त करने के लिए कहा था, लेकिन इसके बाद भी रोजगार सेवकों ने सामग्री प्राप्त नहीं की।

एसडीएम मनकापुर अनिल मिश्र ने इसे कार्यों मे लापरवाही मानते हुए बीएलओ बनाए गए इन सातों रोजगार सेवकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति की।

मुख्य विकास अधिकारी ने इन सभी रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण तलब किया है तथा संतोषजनक जवाब न देने पर विभागीय जांच की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed