फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   seven died as two adjacent houses collapsed in Gonda of up

गोंडा : सिलिंडर ब्लास्ट के बाद जमींदोज हुए दो मकान, मृतकों की संख्या हुई आठ, सात घायल

Wed, 02 Jun 2021 08:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Jun 2021 08:27 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गोंडा में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यहां सिलिंडर धमाके के बाद दो मंजिला मकान गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। घटना में सात लोग घायल हैं। 

विज्ञापन
seven died as two adjacent houses collapsed in Gonda of up
गिरे हुए मकानों का मलबा... - फोटो : ANI

विस्तार

यूपी के गोंडा में बीती रात सिलिंडर ब्लास्ट के बाद दो मकानों के गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पहले सात लोगों की मौत का अस्पताल में पता चला और बाद में मलबे से एक लड़के का शव निकाला गया। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना गोंडा में वजीरगंज इलाके के टीकरी गांव की है। रात को सिलिंडर ब्लास्ट होने के बाद अगल-बगल के मकान गिर गए। घटनास्थल से 14 लोगों को अस्पताल लाया गया जहां सात को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में मलबे से एक शव और मिला। बाकियों का इलाज चल रहा है। मरने वालों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष और एक लड़का शामिल है। 



रात में मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव की टीम के साथ मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। एसपी मिश्रा के मुताबिक स्थानीय लोगों की मदद से कुल 14 लोगों को मलबे के नीचे से निकाला गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। राहत और बचाव कार्य भी जारी हैं। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। 







सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी गई है कि उन्होंने जनपद गोंडा में गैस सिलिंडर में विस्फोट की दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के लिए भी आदेशित किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed