{"_id":"67dc5e071f0e787cc900f71a","slug":"set-up-special-courts-for-settlement-of-revenue-disputes-gonda-news-c-100-1-slko1026-134447-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: राजस्व वादों के निस्तारण के लिए लगाएं स्पेशल कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: राजस्व वादों के निस्तारण के लिए लगाएं स्पेशल कोर्ट
Thu, 20 Mar 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शनी का अवलोकन करते सीएम योगी।
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन मंडल में लंबित राजस्व वादों के निस्तारण की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। कहा कि राजस्व वादों का समय से निस्तारण न होने से सरकार की छवि खराब होती है। सभी लंबित राजस्व वादों का तहसील वाइज निस्तारण कराया जाए। इसके लिए स्पेशल कोर्ट भी लगाएं। खराब कार्य करने वाले वाले नायब तहसीलदार, तहसीलदार व उप जिलाधिकारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाए।
जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को मंडलीय विकास कार्यक्रमों की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत रोड कटिंग की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। देवीपाटन मंडल में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बड़े प्रोजेक्ट के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नामित किया जाय। सुधार न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। निर्माण कार्यों में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए। सरकारी धन की लूट पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाय। भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाय। सभी प्रोजेक्ट समय पर ही पूरे किये जाएं। बेवजह समय बढ़ाकर सरकारी धन की लूट खसोट पर रोक लगाई जाय। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोंडा, मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय बलरामपुर सहित अन्य निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान के अतिरिक्त जनप्रतिनिधि व आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील, पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक, डीएम नेहा शर्मा, एसपी विनीत जायसवाल, सीडीओ अंकिता जैन आदि मौजूद रहे।
इनसेट फर्जी बिल लगाने वाले अस्पतालों पर करें कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने बैठक में गोल्डन कार्ड की प्रगति को लेकर सीएमओ से जानकारी ली। कहा कि सभी पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाकर उन्हें उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने जन आरोग्य योजना के तहत होने वाले उपचारों के संबंध में भुगतान की जानकारी ली। ऐसे प्राइवेट अस्पताल जो आयुष्मान जन आरोग्य योजना के तहत उपचार के भुगतान हेतु फर्जी बिल प्रस्तुत करते हैं, उनके लाइसेंस निरस्त किया जाय।
विज्ञापन
सीमा पर चलाएं अभियान
मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल से हमारे सनातन संबंध है। यदि कोई नेपाल का नागरिक छोटी मोटी खरीदारी करने आता है तो उसमे कोई भी व्यवधान ना डाला जाय। लेकिन बड़े स्तर पर की खरीदारी करता है तो उस पर रोक लगाई जाय। नेपाल बॉर्डर पर होने वाली शराब तस्करी पर पूर्ण रूप से लगाम लगाई जाय। कहीं भी जहरीली व मिलावट वाली शराब बिल्कुल भी नहीं बिकनी चाहिए। लगातार पेट्रोलिंग कर अवैध शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय। आबकारी मुख्यमंत्री ने आरटीओ कार्यालय में घूमने वाले दलालों पर रोक लगाने को कहा।
ई रिक्शा चालकों का कराएं सत्यापन
मुख्यमंत्री ने शहर के सभी ई रिक्शा चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने को कहा है। किसी भी नाबालिक को ई रिक्शा चलाने की अनुमति न दी जाय। जनपद में गो तस्करी लव जिहाद जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाया जाय। शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या को समाप्त करके अवैध स्टैंडों पर कार्रवाई करें। खनन, वन व भू माफिया पर कठोर कार्रवाई की जाय।
स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित हों जिला मुख्यालय की पालिकाएं
मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय से जुड़ी नगर पालिकाओं को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने को कहा है। पेयजल, जल भराव एवं सीवर आदि की समस्या को दूर किया जाय। जर्जर व झूलते तारों को बदला जाय। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने पालिका का सीमा विस्तार, सीवर लाइन क समस्या उठाई। मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने विकास खंड नवाबगंज तथा वजीरगंज को मिला कर एक नई तहसील बनाने की मांग की।
अति शीघ्र करें संचालन
करनैलगंज के कृषि महाविद्यालय का अति शीघ्र संचालन करने का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम नेहा शर्मा को दिया। साथ ही बाढ़ को लेकर अभी से ही तटबंधों की मरम्मत कराने को कहा है।