Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Service of Block Mission Manager accused in scam terminated

Gonda News: घोटाले के आरोपी ब्लॉक मिशन मैनेजर की सेवा समाप्त

Fri, 31 Oct 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 31 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Service of Block Mission Manager accused in scam terminated
रुपईडीह/गोंडा। रुपईडीह ब्लॉक में कम पढ़ी-लिखी महिलाओं को सब्जबाग दिखाकर समूह के पैसे के बंदरबांट मामले में शासन स्तर से कड़ी कार्रवाई की गई है। संयुक्त मिशन निदेशक जन्मेजय शुक्ल ने अनुशासनहीनता व वित्तीय अनियमितता का दोषी मानते हुए आरोपी ब्लॉक मिशन मैनेजर कुलदीप तिवारी की सेवा समाप्त कर दी है। इधर महिलाओं ने शुक्रवार को खरगुपूर थाने में तहरीर देकर ब्लॉक मिशन मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नंदबाबा ग्राम संगठन पंचरुखी मनोहरजोत, रमाबाई स्वयं सहायता समूह नरायनपुर माफी, राधा महिला ग्राम संगठन खरगूपुर डींगुर, किसान प्रेरणा आजीविका ग्राम संगठन गौनरिया, साईं स्वयं सहायता समूह कमरावां, अवस्थी पेंट स्वयं सहायता समूह फरेंदा शुक्ल, कोमल आजिविका ग्राम संगठन विरमापुर और महिला शक्तिकरण ग्राम संगठन पचरन आदि की महिलाओं ने शुक्रवार को खरगूपुर थाने में ब्लॉक मिशन मैनेजर के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ब्लॉक मिशन मैनेजर कुलदीप तिवारी ने खुद को बीडीओ बताते हुए लाभ का झांसा दिया। जब महिलाओं ने कम पढ़ी-लिखी होने की बात कहकर असमर्थता जताई तो कुलदीप ने उन्हें प्रशिक्षण व हर तरीके के नियम कानून की जानकारी देने की बात कही। इसके बाद फैक्टरी लगाने, जैविक खाद की खेती, झंडे बनाने का काम, पशुपालन आदि के नाम पर बैंक में खाता खुलवाया। इसके बाद चेक बनाकर सभी ग्राम संगठन के अध्यक्षों के खाते से हस्ताक्षर कराकर रकम निकाल ली। अधिकारियों ने महिलाओं से संपर्क किया तो उन्हें जानकारी मिल सकी। स्वत: रोजगार उपायुक्त जेएन राव ने बताया कि भ्रष्टाचार के जीरो टॉरलेंस के तहत ब्लॉक मिशन मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि महिलाओं ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान दर्ज करने नहीं पहुंचीं महिलाएं
उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास आयुक्त के निर्देश पर जांच कर रहे डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक महिला व पुरुष का बयान दर्ज किया गया है। अन्य को बुलाया गया, लेकिन अभी तक कोई नहीं आया है। बयान दर्ज करने के बाद फाइनल रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।

सीडीओ के निर्देश पर हुआ था मुकदमा
सीडीओ अंकिता जैन ने बीडीओ अभय कुमार सिंह की जांच के बाद खरगूपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया था। पुलिस मामले में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। घोटाले की पुष्टि के बाद उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने अन्य ग्राम संगठनों की जांच के निर्देश दिए थे। इसमें से अभी तक छह ग्राम संगठनों में वित्तीय गड़बड़ी पकड़ी जा चुकी है। बाकी 49 ग्राम संगठनों की अभी जांच नहीं हो सकी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article