फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Semester examinations will be held in three shifts in colleges

Gonda News: महाविद्यालयों में तीन पालियों में होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं

Sat, 23 Nov 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 23 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Semester examinations will be held in three shifts in colleges
गोंडा। एलबीएस समेत अन्य महाविद्यालयों में आगामी तीन दिसंबर से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होंगी। विश्वविद्यालय स्तर से तीन पालियों में परीक्षाएं कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कॉलेजों में आधे-अधूरे पाठ्यक्रम को पूरा कराने के लिए भी युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं 24 जनवरी तक होंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत एलबीएस समेत कॉलेजों में नवंबर व दिसंबर में सेमेस्टर परीक्षाएं प्रस्तावित की गई थीं। ऐसे में अयोध्या के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से महाविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एलबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरके पांडेय ने बताया कि आगामी तीन दिसंबर से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होंगी। पहली पाली में सुबह आठ से 10 बजे के बीच बीए, बीएससी और बीकॉम के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

दूसरी पाली में पूर्वाह्न 11:30 अपराह्न 01:30 बजे तक बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जबकि तीसरी पाली में अपराह्न तीन से पांच बजे के बीच बीए, बीएससी और बीकॉम के पांचवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसके लिए महाविद्यालय की ओर से सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। सभी विभागाध्यक्षों को तय समय में पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ ही परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने बताया कि करीब दो महीने तक परीक्षा में नौ हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। हालांकि छात्रों की समर्थ पोर्टल पर प्रोफाइल अपलोड करने की अनिवार्यता के चलते सेमेस्टर परीक्षा में देरी हो रही थी। ऐसे में राज्यपाल स्तर से महाविद्यालयों को मौजूदा सत्र के लिए छूट दी गई। ऐसे में अब महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय के लगभग सभी छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल अपलोड की जा चुकी है। छूट मिलने से सभी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

कॉलेज के मीडिया प्रभारी प्रो. शिवशरण शुक्ल ने बताया कि आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। कॉलेज के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को कॉलेज सभागार में प्राचार्य प्रो. आरके पांडेय की अगुवाई में बैठक की गई। साथ ही विद्यार्थियों के लिए आयोजित होनी वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इस दौरान प्रो. जितेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed