फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Seeing encroachment on Khajua pond, DM summoned the officers

Gonda News: खजुआ तालाब पर अतिक्रमण देख डीएम ने अफसरों को किया तलब

Fri, 21 Feb 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 21 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Seeing encroachment on Khajua pond, DM summoned the officers
बड़गांव (गोंडा)। बड़गांव वार्ड स्थित खजुआ ताल अतिक्रमण का शिकार हो गया है। यहां तक कि सरकारी स्कूल की जमीन पर भी कई मकान बन गए हैं। बृहस्पतिवार को नागरिक संगम कार्यक्रम में इसकी शिकायत पर डीएम नेहा शर्मा टीम समेत मौके पर जा पहुंचीं। तालाब का हाल देखकर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने उस नाले का निरीक्षण भी किया, जिसकी निकासी रेलवे गांधी इंटर काॅलेज के पीछे बनी पुलिया पर ठप हो गई है। इसके लिए डीएम ने ईओ को रेलवे के अफसरों से समन्वय बनाकर समाधान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




बड़गांव वार्ड स्थित रेलवे कैम्पस में आयोजित कार्यक्रम में बड़गांव, महारानीगंज, रानीबाजार, बलवंतपुरवा, मकार्थीगंज और साहबगंज वार्ड के लोगों ने हिस्सा लिया। महारानीगंज वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद इस्राइल ने वार्ड में बरात घर बनवाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही तकिया मस्जिद जाने वाले रास्ते पर इंटरलॉकिंग लगवाने की मांग की। मकार्थीगंज की सभासद रेखा सोनी ने बरियारपुरवा में जलभराव का मुद्दा उठाया और नाला निर्माण का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन


साहबगंज सभासद अब्दुल सईद ने लो वोल्टेज समेत अन्य समस्याएं उठाईं। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष उज्मा राशिद, अधिशासी अधिकारी संजय मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed