फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SDM reached the villages and settled three disputes

Gonda News: गांवों में पहुंचकर एसडीएम ने निपटाए तीन वाद

Sun, 29 Mar 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
SDM reached the villages and settled three disputes
सेहरिया कला गांव में मामले का निपटारा करातीं एसडीएम नेहा मिश्रा। - संवाद 
करनैलगंज। न्यायालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एसडीएम नेहा मिश्रा ने शनिवार देर शाम तीन गांवों का दौरा करके अदालत में विचाराधीन मुकदमों की सुनवाई की। धर्मपुर और सेहरिया कला में बंटवारे से जुड़े वादों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


धर्मपुर में हनुमान और छत्तर सिंह के बीच सीमांकन का मामला आपत्ति के कारण लंबित था। पत्रावली पर उपलब्ध अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ ही एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित लोगों के बयान सुनकर मुकदमे का निस्तारण किया। सेहरिया कला में भी बंटवारे से जुड़े एक वाद की मौके पर सुनवाई की गई। इसका फैसला सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन


उधर, दुबहा बाजार में सार्वजनिक रास्ता बंद करने की शिकायत पर एसडीएम ने खुद मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान लिए और रास्ता खुलवाया। विवाद करने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि अधिवक्ताओं के हड़ताल के कारण लंबित मुकदमों के निपटारे के लिए वह मौके पर जाकर सुनवाई करती हैं और गुण-दोष के आधार पर फैसला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में ऐसे करीब दो दर्जन मामलों को निपटाने की कार्रवाई चल रही है। इन वादों की पत्रावलियां जान-बूझकर लंबे समय से लंबित रखी जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed