फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SDM raided the night and caught illegal mining

Gonda News: एसडीएम ने रात में छापा मारकर पकड़ा अवैध खनन

Tue, 09 Dec 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 09 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
SDM raided the night and caught illegal mining
करनैलगंज। एसडीएम नेहा मिश्रा ने सोमवार रात अवैध खनन की सूचना पर बिना पुलिस फोर्स के ही पिपरी में छापा मार दिया। एसडीएम की गाड़ी देखते ही अवैध खनन में शामिल लोग अपने-अपने वाहन लेकर भागने लगे। एसडीएम ने पीछा करके मिट्टी भरी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़कर सीज करा दिया। मंगलवार दोपहर को फिर अवैध खनन की सूचना पर राजस्व निरीक्षक राम बहादुर पांडेय और ईश्वरशरण तिवारी को गज्जूपुरवा भेजा गया, जहां से मिट्टी लदी एक और ट्राॅली पकड़ी गई। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि गज्जूपुरवा, नगवा, पिपरी और कांधी में रात में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर राजस्व टीम को जांच और पैमाइश के निर्देश दिए गए हैं। खनन स्थल की पैमाइश कराकर भूस्वामी और खनन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed