फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SDM raided the gas agency

Gonda News: गैस एजेंसी पर एसडीएम ने मारा छापा

Mon, 20 Apr 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 20 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
SDM raided the gas agency
करनैलगंज में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से बात करतीं एसडीएम नेहा मिश्रा। - संवाद 
करनैलगंज। रसोई गैस की किल्लत और सहालग में भी गैस न मिलने की शिकायतों पर उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने सोमवार को मनोकामना इंडेन गैस एजेंसी पर छापा मारा। इस दौरान उनके साथ आपूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार और आनंद प्रकाश भी थे। मौके पर उपभोक्ताओं की भीड़ जमा थी। तेज धूप में खड़े होने के बावजूद सिलिंडर का वितरण नहीं हो रहा था। यह देखकर एसडीएम ने संचालक को धूप से बचाव के लिए टेंट या टिन शेड लगवाने तथा पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर केवाईसी, बुकिंग और डीएसई के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाएं। उन्होंने लोगों से गैस के लिए ली जा रही धनराशि की जानकारी ली, लेकिन ओवररेटिंग की कोई शिकायत नहीं मिली। एसडीएम ने स्टॉक का सत्यापन कर तत्काल वितरण शुरू कराया। साथ ही संचालक को सख्त चेतावनी दी कि ओवर रेटिंग बिल्कुल न हो। ग्राहकों को सुविधाएं मिलें और स्टॉक कतई न रोका जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed