फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Science teacher honored on Science Day

विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षक सम्मानित

Sun, 28 Feb 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Science teacher honored on Science Day
गोंडा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षक को सम्मानित किया गया। महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त विज्ञान एवं गणित शिक्षक रामदास गुप्ता को विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने स्मृति चिन्ह एवं साहित्य देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामदास गुप्ता ने कहा कि देश के विकास में वैज्ञानिकों की अहम भूमिका है जिस का प्रतिफल है कि देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। अजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 28 फरवरी 1928 को की थी।
विज्ञापन

इसी खोज के लिये उन्हें 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था। यह किसी भी भारतीय व एशियन व्यक्ति द्वारा जीता गया पहला नोबेल पुरस्कार था। हमें देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने कोरोना जैसी महामारी से भी देश को बचाया है और सफल वैक्सीन बना करके देश और विश्व के लोगों को सुरक्षित किया है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालपुर परसपुर रोड स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। जिसमें निबंध, मॉडल व भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डॉ. रेखा शर्मा ने मेडल देकर सम्मानित किया।
संचालन जीव विज्ञान के प्रवक्ता संतोष कुमार शुक्ल ने किया। निबंध में प्रिया शुक्ल प्रथम व तनु सोनी को द्वितीय स्थान मिला। वहीं तृतीय स्थान आलोक कुमार को मिला। भाषण प्रतियोगिता में मानसी ओझा व प्रिया शुक्ल ने बाजी मारी तथा मॉडल प्रतियोगिता में हिमांशु जायसवाल, प्रसून पाठक को पुरस्कृत किया।

कालेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार उपाध्याय ने आभार प्रकट किया। डॉ. रेखा शर्मा ने बताया इस बार विज्ञान के दिवस मनाने कर लिए शासन से धन नहीं है, लेकिन निजी प्रयास आयोजन किया गया है। इस दौरान सुशील मिश्र, अनिल कुमार उपाध्याय, दुर्गेश गुप्ता, सुनीता आर्य, आशा शुक्ल, राकेश कुमार शुक्ल, ओम प्रकाश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed