फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   School sealed after video of burqa dancer goes viral

Gonda News: बुर्के में डांस का वीडियो वायरल होने के बाद विद्यालय सील

Mon, 17 Aug 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 17 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
School sealed after video of burqa dancer goes viral
बभनजोत में विद्यालय को सील करते ​शिक्षा विभाग के अ​धिकारी। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं के बुर्का पहनकर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आए बभनजोत के औसनी बुजुर्ग स्थित नॉलेज बीम एकेडमी को सील कर दिया गया है। जांच में मान्यता न होने की बात सामने आने पर बीएसए अमित कुमार सिंह के निर्देश पर बीईओ बभनजोत रियाज अहमद ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें चार छात्राएं बुर्का पहनकर अलग-अलग फिल्मी और भोजपुरी गानों पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो की जानकारी के बाद सोमवार दोपहर दो बजे बीईओ ने विद्यालय पहुंचकर अभिलेखों की जांच की। इस दौरान बिना मान्यता के विद्यालय संचालित होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद विद्यालय के कार्यालय पर ताला लगा दिया गया।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि विगत अगस्त में विद्यालय बंद कराया गया था, जिसके बाद संचालक राम सुरेश मौर्य ने फिर से विद्यालय शुरू कर दिया। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि बीईओ की जांच रिपोर्ट में विद्यालय बिना मान्यता के संचालित पाया गया। इसी आधार पर सोमवार को उसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed