फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   school,pre board exam

पढ़ाई शुरू, प्री बोर्ड और वार्षिक परीक्षा कराने की भी तैयारी

Tue, 08 Feb 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
school,pre board exam
फोटो-12 गोंडा केे राजकीय हाई स्कूल में पढ़ाई करते छात्र। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना संकट से बंद हुए इंटर-कॉलेजों में पढ़ाई फिर से शुरू हो गई है। स्कूलों में छात्रों को बुलाया गया। पहले दिन पूर्व में हुई पढ़ाई के बारे में चर्चा के साथ मतदाता जागरूकता के लिए चुनावी पाठशाला लगी। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण भी हुआ। पहले टीके के बाद समय पूरा होने पर कुछ ने दूसरी खुराक ली। वहीं जिनको टीका नहीं लगा था, उन्होंने टीके की पहली खुराक लिया। स्कूलों में प्री बोर्ड व वार्षिक परीक्षा कराने की तैयारी भी शुरू हो गई है। विस. चुनाव के बाद परीक्षाएं हो सकती हैं।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर कक्षा नौ से 12 तक के सभी बोर्डों के स्कूल सोमवार से खोलने के आदेश के बाद मंगलवार को पढ़ाई के साथ ही प्री बोर्ड और अंतिम गृह परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। कई स्कूल में चुनाव से पहले तो कई चुनाव के बाद परीक्षा कराने की तैयारी कर रहे हैं। यूपी बोर्ड के स्कूलों में प्री बोर्ड और वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई चल रही है। यूपी बोर्ड के स्कूलों में परीक्षा को लेकर प्रस्तावित शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। मार्च के मध्य तक सभी परीक्षाएं कराकर परिणाम जारी करने की योजना है। इसके बाद बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन

प्रयोगात्मक कार्य कराने की भी तैयारी
माध्यमिक स्कूलों में प्रयोगात्मक कार्य भी शुरू होंगे। इसके लिए स्कूलों में प्रधानाचार्य ने कार्य शुरू कर दिया है। श्रीगांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कालोनी के प्रधानाचार्य राजेश द्विवेदी ने कहा कि स्कूलों के खुलने के बाद पढ़ाई के साथ ही प्रयोगात्मक कार्य भी कराए जाने हैं। जिससे परीक्षा से पहले छात्रों को सारी जानकारी दी जा सके। स्कूल खुलते ही 12वीं के छात्रों के प्रैक्टिकल करवाए जाएंगे। यूपी बोर्ड के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा इसी महीने प्रस्तावित है। स्कूलों को उम्मीद है कि इसी महीने प्रैक्टिकल परीक्षाओं की समयसारिणी घोषित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 वीं के छात्रों को मुख्य पाठों के रिवीजन कराने की होगी पहल
माध्यमिक स्कूलों के छात्रों को मुख्य पाठों की पढ़ाई के साथ ही पूर्व की पढ़ाई का रिवीजन भी कराया जाएगा। इसमें स्कूल खुलने के साथ ही कक्षा नौ से 12 के छात्रों के मुख्य पाठों का रिविजन भी कराया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों ने तैयारी की है। बताया जा रहा है कि प्रमुख विषयों का रिवीजन प्राथमिकता से होगा। जिससे बच्चों की पिछड़ी पढ़ाई की भरपाई हो सके। छात्रों को घर पर तैयारी के लिए टिप्स बताए जा रहे हैं।

कोविड प्रोटोकाल के तहत स्कूलों में पढ़ाई शुरू की जा रही है। छात्रों की तैयारी कराना और प्रयोगात्मक कार्य कराने के साथ ही पढ़ाई को पूरा कराने की पहल हो रही है। टीकाकरण भी हो रहा है। राकेश कुमारए डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed