{"_id":"1b89b96ff7ee84ea31d90e906a8ca561","slug":"scared-bdc-were-not-went-in-dm-s-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की मीटिंग में नहीं गए खौफजदा बीडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की मीटिंग में नहीं गए खौफजदा बीडीसी
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीसी को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए पहुंचे डीएम व एसपी की मीटिंग में एक भी सदस्य नही पहुंचा ऐसे में बिना मुलाकात के ही दोनो अफसरों को लौटना पड़ा। नवाबगंज ब्लॉक में सन्नाटा पसरा रहा। जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पांच फरवरी से नामांकन होना है। जिले के 15 ब्लॉकों में नवाबगंज व वजीरगंज ब्लॉक के प्रमुख पद पर अपने खास को बैठाना दो माननीयों के नाक का सवाल बन गया है।
इसको लेकर पिछले कई महीने से तरह तरह की चर्चा हो रही है। ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की खरीद की जा रही है। लेकिन जिला प्रशासन को नवाबगंज क्षेत्र से कुछ सदस्यों की ओर से सुरक्षा की मांग की गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि धन व बाहुबल वाले क्षेत्र में बीडीसी को वोट देने को लेकर खतरा है। बताया जाता है कि कई सदस्य भूमिगत हैं।
जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने सदस्यों को सुरक्षा का मुहैया कराने का भरोसा दिलाने के लिए उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के सभी सदस्यों की बुधवार नवाबगंज ब्लॉक पर बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन
बुधवार को डीएम अजय कुमार उपाध्याय व एसपी प्रदीप कुमार यादव दोपहर बाद नवाबगंज ब्लॉक पहुंचे तो वहां सन्नाटा देखकर दोनो अफसर अवाक रहे गए। परिसर में सन्नाटा छाया था आला अफसरों के आदेश के बावजूद भी कोई बीडीसी मौके पर कुछ कहने ब्लॉक ही नहीं गया। डीएम ने बीडीओ केशव चन्द्र से पूछा कि सदस्य क्यों नहीं आए ।
इस पर उन्हाेंने बताया कि सभी सदस्यों को पूरी जानकारी दी गई थी लेकिन कोई आया नहीं। इससे यह भी साबित हो गया कि इस क्षेत्र में प्रशासन की नही सिर्फ माननीयों की ही चलती है। दोनाें अफसर ब्लॉक में चन्द देर अफसर बैठे उसके बाद गोंडा रवाना हो गए।
मंहगी पड़ी दूसरे क्षेत्र में नेतागिरी
पुलिस ने पूर्व एमएलए उम्मीदवार को गाड़ी समेत हिरासत में लिया
गोंडा। दूसरे क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुखी चुनाव को लेकर नेतागिरी पूर्व कांग्रेसी एमएलए उम्मीदवार विजय पासवान को भारी पड़ गई। बताया जाता है कि राजेश्वरी सिंह पत्नी अमर बहादुर सिहं के समर्थक के रूप में नवागंज थाना ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम तुकौली निवासी विजय पासवान अपनी चौपहिया वाहन से वजीर गंज गए थे।
बताया जाता है कि बुधवार को वह ब्लॉक परिसर में अन्य बीडीसी सदस्यों के साथ थे। इसके बाद वह ब्लॉक के पास दोपहर में अपनी गाड़ी के साथ मौजूद थे। इसी के बाद डीएम व एसपी का उसी रास्ते से काफिला गुजरा।
इनकी मौजूदगी अफसरों को थोड़ी अटपटा व संदिग्ध दिखी। थोड़ी देर बाद वजीरगंज पुलिस ने विजय पासवान को हिरासत में ले लिया। इस बाबत एसओ मथुरा राय का कहना है कि विजय पासवान से थाने में पूछताछ की जा रही है।