फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Scam investigation may increase the scope of MNREGA scheme

मनरेगा योजना में घोटाले की जांच का बढ़ सकता है दायरा

Sat, 14 Sep 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Scam investigation may increase the scope of MNREGA scheme
गोंडा। मनरेगा योजना की परियोजनाओं में घपले के खुलासों और एफआईआर के बाद जांच का दायरा बढ़ता दिख रहा है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने मनरेगा कार्यों के क्रियान्वयन के लिए कई नए निर्देश जारी किए हैं और देरी से हो रहे श्रमिकों के भुगतान को लेकर खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हर ब्लॉक के अधिकारी अपने स्तर से ही छानबीन में जुट गए हैं। कार्रवाई में तेजी से ब्लॉक से लेकर पंचायत स्तर के लोग सहमे हुए हैं। पहली बार मनरेगा के मामले में बड़े स्तर पर एफआईआर की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

कटरा बाजार के पांच गांवों में हुए घपलों के खुलासों और 5 मुकदमे दर्ज होने के बाद कई ब्लॉकों में खलबली मची है। गांवों में कार्य कराने के दौरान साइन बोर्ड ही नहीं लगाया गया था, इससे कार्यों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ग्राम्य विकास की ओर से इस पर नाराजगी जताने के बाद साइन बोर्ड लगाने का कार्य शुरू हो गया। जिससे सड़कों के निर्माण हों या फिर लाभार्थी परक कार्य, सभी की जानकारी आम लोगों को हो सके। व्यक्तिगत लाभार्थी योजनाओं के साइन बोर्ड के लिए 3 हजार रुपये और सार्वजनिक कार्य के लिए 5 हजार रुपये का व्यय तय है।

जिले भर की 1054 पंचायतों में एक साल में तीन हजार से अधिक कार्य हुए और साइन बोर्ड नहीं लगवाया गया। अब जाकर कई गांवों में साइन बोर्ड लगाने का कार्य तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि साइन बोर्ड की भी जांच कराने की तैयारी हो रही है। लाखों के गोलमाल की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed