फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saryu water level increased by 29 cm in 24 hours

Gonda News: 24 घंटे में 29 सेंटीमीटर बढ़ा सरयू का जलस्तर

Mon, 25 Sep 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 25 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Saryu water level increased by 29 cm in 24 hours
गोंडा के करनैलगंज में जमीन की कटान करती सरयू नदी। 
करनैलगंज (गोंडा)। बीते करीब दस दिनों से सरयू नदी में चल रहे उतार-चढ़ाव के बाद अब नदी का रुख बदल गया है। सरयू नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 29 सेंटीमीटर बढ़ा है। जलस्तर में वृद्धि होता देख बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। दूसरी तरफ नदी जमीन की कटान तेजी से कर रही है। रविवार को तीन बैराजों से एक लाख 26 हजार क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज हो रहा था।
विज्ञापन

बाढ़ से गोंडा जिले के करनैलगंज व तरबगंज तहसील के करीब दो दर्जन गांव प्रभावित होते हैं। हजारों की आबादी को बाढ़ का दंश झेलना पड़ता है। इस बार हालांकि नदी में ज्यादा पानी नहीं आया। बीते वर्षों में बांध कटने से लोगों का घर तक नदी की धारा में समाहित हो गया था। इस बार नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कभी सरयू नदी लाल निशान छूने को बेताब हो जाती है तो कभी घटता हुआ जलस्तर जमीन को तेजी से निगलने लगता है।
विज्ञापन

अब एक बार फिर जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। शनिवार की सुबह आठ बजे से रविवार की सुबह आठ बजे तक नदी के जलस्तर में 29 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। माझावासी रामकुमार, दृगपाल, निबरे का कहना है कि नदी में पानी तेजी से बढ़ रहा है। वह लोग करीब दो माह पहले से ही बंधे पर डेरा डाले हुए हैं। पशुओं के चारे की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता वीएन शुक्ला का कहना है कि नदी खतरे के निशान से नीचे है। फिर भी एहतियात बरतने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed