फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saryu just four centimeters away from the danger mark

Gonda News: सरयू खतरे के निशान से महज चार सेंटीमीटर दूर

Thu, 13 Aug 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Saryu just four centimeters away from the danger mark
नवाबगंज के माझाराठ में बाढ़ की कटान से प्रभावित खेत। स्रोत: ग्रामीण 
करनैलगंज। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ते हुए खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है। बृहस्पतिवार शाम चार बजे एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.030 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 106.070 मीटर से महज चार सेंटीमीटर नीचे है। हालांकि, कुछ घंटों से जलस्तर स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार शाम चार बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 105.880 मीटर था। रात आठ बजे यह बढ़कर 105.920 मीटर हो गया। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए 106.030 मीटर पहुंच गया। शाम चार बजे तक यह इसी स्तर पर स्थिर रहा।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के सहायक अभियंता पंकज कुमार आर्य ने बताया कि नदी के जलस्तर और डिस्चार्ज में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश जारी रहने की स्थिति में आने वाले समय में सरयू का जलस्तर और डिस्चार्ज बढ़ सकता है। हालांकि वर्तमान में बांध पर किसी प्रकार का खतरा नहीं है। विभागीय अधिकारी नदी के जलस्तर और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
छह घंटे में 41 हजार क्यूसेक पानी घटा
बुधवार रात नदी में कुल डिस्चार्ज 2,88,745 क्यूसेक दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे यह घटकर 2,48,574 क्यूसेक रह गया। शाम चार बजे तक डिस्चार्ज में और कमी आई और यह 2,42,818 क्यूसेक दर्ज किया गया। गिरिजा बैराज से 1,31,478 क्यूसेक, शारदा से 1,09,035 और सरयू बैराज से 2,305 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed