फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saryu is 98 cm from the danger mark. Distant

Gonda News: फिर उफनाई सरयू, खतरे के निशान से 98 सेमी. दूर

Fri, 07 Jul 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 07 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Saryu is 98 cm from the danger mark. Distant
गोंडा। सरयू नदी में अचानक उफान आ गया है। नदी अब खतरे का निशान पार करने को बेताब दिख रही है। एल्गिन ब्रिज के पास सरयू नदी का जलस्तर 104.696 से बढ़कर शुक्रवार काे 105.096 पहुंच गया। नदी अब खतरे के निशान से महज 98 सेंटीमीटर दूर ही बची है। वहीं, नदी में 1,69,360 क्यूसेक पानी का नदी में डिस्चार्ज हो गया है। इससे नदी का जलस्तर और बढ़ने के आसार हैं। जलस्तर इसी रफ्तार में बढ़ता रहा तो शनिवार को नदी खतरे के निशान को पार कर जाएगी।
विज्ञापन

तीन दिन से नदी के जलस्तर में गिरावट हो रही थी। सरयू नदी की चाल भी तीखी नहीं थी। मगर शुक्रवार को सुबह से ही सरयू नदी के तेवर तीखे हो गए। जलस्तर बढ़ने के साथ ही अब नदी की चाल भी तेज हो गई है। इससे तटबंधों में कटान की आशंका बढ़ गई है। सिंचाई एवं बाढ़ कार्य खंड के अधिकारियों ने तटबंध की निगरानी बढ़ा दी है। कई स्थानाें पर तटबंध कमजोर होने के कारण उसे मजबूत करने का काम अभी चल ही रहा है। माना जा रहा है कि ठोकर बनाकर तटबंध को सुरक्षित करने के काम तो हुए हैं मगर ठोकर प्रभावित होने से तटबंध पर असर पड़ सकता है। बाढ़ कार्य खंड के सहायक अभियंता अमरेश सिंह का कहना है कि तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। अभी नदी से कोई खतरा नहीं है। तटबंध की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

सरयू नदी के जलस्तर में आई तेजी से तरबगंज तहसील के कई गावों में खलबली मच गई है। नदी के पानी से कई गांव घिर गए हैं और खेतों में कटान शुरू हो गई है। तहसील के दुर्गागंज, तुलसीपुर, जैतपुर, ब्यौंदा, परास आदि गावों में नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ ने दस्तक दे दी है। नदियों की चाल ऐसी है कि कई गांवों में कभी भी बाढ़ आ सकती है। अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी कहते हैं कि स्थिति पर पूरी नजर है। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी पूरी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed