फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sanskrit Education Board examinations from today at five centers

Gonda News: पांच केंद्रों पर संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं आज से

Thu, 15 Feb 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 15 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit Education Board examinations from today at five centers
गोंडा। शहर के रेलवे कॉलोनी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज समेत जिले के पांच केंद्रों पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

नकल रोकने के लिए मुख्य पर्यवेक्षक व पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में विद्यार्थी परीक्षा देंगे। देरशाम सभी तैयारियां पूरी की गईं।
विज्ञापन

इटियाथोक के सुमन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोतीगंज शीतला प्रसाद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्यानगर, अमदही महार्षि जगदग्नि और बरगदीकोट श्रीरानी सफराज संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समेत कुल पांच केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान कुल 916 अभ्यर्थी पूर्व मध्यमा से उत्तर मध्यमा स्तर तक परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि दो पालियों में 8:30 से 10:45 बजे और दो से 5:15 बजे के बीच परीक्षा होगी। केंद्रों के कैमरे को डीआईओएस कार्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया गया है। जहां से निगरानी की जाएगी। सचल दल को भी सक्रिय किया गया है। शुक्रवार को दो पालियों में अनिवार्य संस्कृत की परीक्षा होगी।


दूसरे दिन 288 छात्रों ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
जिले के 12 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के 288 छात्रों ने परीक्षा छोड दी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि 1473 छात्रों ने दूसरे दिन परीक्षा दी। पहली पाली में 1044 के सापेक्ष 812 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि दूसरी पाली में 717 के सापेक्ष कुल 661 छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed