{"_id":"67c7450383741ed64b04d65b","slug":"sanju-won-the-quiz-jaya-won-the-poster-and-komal-won-the-speech-gonda-news-c-100-1-slko1026-133685-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: क्विज में संजू, पोस्टर में जया व भाषण में काेमल विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: क्विज में संजू, पोस्टर में जया व भाषण में काेमल विजयी
Tue, 04 Mar 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सड़क हादसों में कमी लाने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आरटीओ प्रशासन उमाशंकर यादव ने कहा, विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। छात्र-छात्राएं स्वयं यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही परिजनों व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
क्विज में एलबीएस डिग्री काॅलेज की संजू वर्मा प्रथम, श्यामता प्रसाद काॅलेज श्रावस्ती की लक्ष्मी द्वितीय एवं महामाया राजकीय काॅलेज बहराइच के सौमित्र आर्य को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। भाषण वर्ग में श्यामता प्रसाद काॅलेज श्रावस्ती की कोमल प्रथम, एलबीएस काॅलेज की निधि श्रीवास्तव द्वितीय एवं महामाया काॅलेज बहराइच के रविशंकर तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में श्यामता प्रसाद कॉलेज श्रावस्ती की जया कसौंधन प्रथम, महिला पीजी काॅलेज बहराइच की रोली चौरसिया द्वितीय व श्यामता प्रसाद काॅलेज श्रावस्ती की रूपा कश्यप तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर आरटीओ प्रवर्तन आरके सरोज, एआरटीओ आरसी भारतीय, यात्री कर अधिकारी शैलेंद्र कुमार तिवारी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।