फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sampoorna Samadhan Diwas will be held twice a month

Gonda News: संपूर्ण समाधान दिवस माह में दो बार होगा

Thu, 03 Sep 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 03 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sampoorna Samadhan Diwas will be held twice a month
गोंडा। जिले की सभी तहसीलों में अब प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। तहसील मुख्यालयों पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होने वाले समाधान दिवस में अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने वर्ष 2026 के लिए संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता का तहसीलवार रोस्टर निर्धारित किया है। इसके तहत पांच सितंबर को सदर, 19 सितंबर को तरबगंज, तीन अक्तूबर को मनकापुर, 17 अक्तूबर को करनैलगंज, सात नवंबर को सदर, 21 नवंबर को तरबगंज, पांच दिसंबर को मनकापुर और 19 दिसंबर को करनैलगंज तहसील में डीएम अध्यक्षता करेंगी।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ भी मौजूद रहेंगे। अन्य तहसीलों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी और संबंधित एसडीएम अध्यक्षता करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed