फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Salute to the spirit, hoisted the national flag in flood-ridden school

जज्बे को सलाम, बाढ़ से घिरे स्कूल में भी फहराया राष्ट्रीय ध्वजं

Sun, 16 Aug 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Salute to the spirit, hoisted the national flag in flood-ridden school
गोंडा। जिले में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का ऐसा जज्बा देखने को मिला है जो कि आपका सिर भी गर्व से ऊंचा कर देगा....। जी हां जिले के नवाबगंज क्षेत्र का विद्यालय है। जो बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर चुका है लेकिन यहां पर प्रधान, शिक्षक व सरकारी कर्मचारियों ने जान जोखिम डालकर आज स्वतंत्रता दिवस मनाया और बाढ़ में नाव से स्कूल पहुंचकर बाकायदा ध्वजारोहण भी किया।
विज्ञापन

बाढ़ के विभीषिका की यह तस्वीरें दुल्लापुर के मल्लाहनपुरवा के प्राथमिक विद्यालय से सामने आयी है। जहां पर ग्राम प्रधान व लेखपाल और शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाढ़ जैसी विभीषिका की विषम परिस्थितियों में स्वतंत्रता दिवस की आजादी का जश्न कम नहीं होने दिया और जलमग्न स्कूल में ध्वज को लहराया। इसी प्रकार जिले की तरबगंज क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बहादुरपुर, शिक्षा क्षेत्र तरबगंज में सरयू नदी का पानी भरा हुआ है। ग्राम प्रधान ने भी बहुत प्रयास किया परंतु जलनिकासी का कोई समाधान नहीं निकला। यहां घटने तक पानी भरा होने के बावजूद प्रधानाध्यापक ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार देशरा, सहायक अध्यापक धीरेंद्र कुमार सिंह, सहायक अध्यापक अरविंद कुमार तथा अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed