{"_id":"dc3635f9bef573b771223058aaff25c0","slug":"salary-withheld-to-the-26-secretaries-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 सचिवों का रोका वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 सचिवों का रोका वेतन
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर 26 ग्राम पंचायत सचिवों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया गया है। पांच ग्राम पंचायत सचिवों को लापरवाही बरतने के आरोप में कड़ी चेतावनी दी गई है। समीक्षा बैठक से बिना सूचना के नदारद एडीओ पंचायत का दिसंबर का वेतन रोक दिया गया है। डीपीआरओ ने सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत से विकास कार्यों की समीक्षा कर यह कार्रवाई की है।
डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने रविवार को बताया कि डीएम प्रीति शुक्ला के निर्देश पर जिले के सभी नौ ब्लॉकों के विकास कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट तैयार की गई है।
शनिवार को विकास भवन स्थित पंचायती राज विभाग के दफ्तर में सभी एडीओ पंचायतों को बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया था।
डीएम के निर्देश के बावजूद तुलसीपुर ब्लॉक के एडीओ पंचायत राजकुमार गौतम बैठक में शामिल नहीं हुए। डीएम के निर्देश पर एडीओ पंचायत का दिसंबर का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया है।
विज्ञापन
जिला समन्वयक स्वच्छ भारत निर्माण अमित कुमार श्रीवास्तव, योगेश कुमार व जिला परियोजना प्रबंधक ने बैठक में वित्तीय वर्ष 2014-15 व 2015-16 में कराए गए प्रसाधन कक्षों के निर्माण, एमआईएस व फोटोग्राफ अपलोडिंग में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिवों की सूची उपलब्ध कराई।
डीएम से अनुमति लेकर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिव रामकिशुन, रामचेत, सतीशचंद्र त्रिपाठी, अशफाकउल्ला अंसारी, शोभाराम यादव, चंद्रप्रकाश मौर्य, संजीव कैराती, सत्यवीर सिंह, राम सुरेश, राकेश कुमार, राधेश्याम यादव, मनोज कुमार गौतम, वीरेंद्र सिंह, दुर्गेश कुमार चौधरी, सुरेश चौधरी, कौशल किशोर, शक्तिवेश मौर्य, उदयराज, गुलाबचंद्र राही, ओपी दूबे, नीलेश कुमार, रामउग्रह सिंह, यशवंत पांडेय, रजनीकांत वैश्य, रंजीत आजाद व केके श्रीवास्तव का अग्रिम आदेशों तक के लिए वेतन रोक दिया है।
समीक्षा बैठक में एडीओ पंचायत सदर पवन कुमार श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायतवार राज्य वित्त एवं 13वें वित्त आयोग के उपभोग प्रमाण पत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
डीपीआरओ ने अन्य सभी एडीओ पंचायतों को भी निर्देश दिया कि अपने-अपने ब्लॉकों के राज्य वित्त व 13वें वित्त आयोग का उपभोग प्रमाण पत्र तत्काल पंचायती राज विभाग के कार्यालय में उपलब्ध करा दें अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, कार्य में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिव महेश वर्मा, संदीप शिल्पकार, नृत्यानंद सिंह, उमा तिवारी व प्रभाकर मौर्य को कड़ी चेतावनी दी गई है।