{"_id":"6a7c8ba4324062af2c00f995","slug":"salary-of-parsapur-eo-to-be-withheld-for-absence-from-meeting-gonda-news-c-100-1-slko1026-164228-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बैठक से नदारद ईओ परसपुर का रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बैठक से नदारद ईओ परसपुर का रुकेगा वेतन
Wed, 12 Aug 2026 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित रहना नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनुराग शुक्ला को भारी पड़ गया। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को नगर निकायों की योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ईओ को शोकॉज नोटिस जारी करने और वेतन रोकने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, नगरीय झील, तालाब एवं पोखरा, अंत्येष्टि स्थल, सामुदायिक शौचालय, वंदन योजना, आकांक्षी योजना, अवस्थापना निधि, 15वें वित्त आयोग और नगरीय गौशाला समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे कराए जाएं।
कार्यों में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। डीएम ने विकास कार्यों की निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक काम की शुरुआत से पहले और पूरा होने के बाद की फोटो सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। दोनों चरणों की तस्वीरों को पीपीटी और मीटिंग बुकलेट में प्रस्तुत करना होगा। इससे कार्य की वास्तविक प्रगति और गुणवत्ता का सत्यापन किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति नियमित रूप से अपडेट करने तथा पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह समेत नगर निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।