फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Salary of 10 health workers stopped due to negligence

Gonda News: लापरवाही पर 10 स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोका

Fri, 06 Jun 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 06 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Salary of 10 health workers stopped due to negligence
गोंडा। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। बभनजोत के बीसीपीएम समेत 10 कर्मचारियों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने मुजेहना, नवाबगंज, तरबगंज, कटरा बाजार, वजीरगंज, काजीदेवर, बभनजोत, इटियाथोक, बेलसर व रुपईडीह के बीसीपीएम व सीएचओ के साथ बृहस्पतिवार को बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। सीएमओ ने बताया कि बभनजोत के बीसीपीएम केसरी प्रसाद बिना सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहे, जिससे उनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर खिराभा की सीएचओ सोनाली श्रीवास्तव का पोर्टल पर कार्य शून्य मिला। उम्मेदजोत की सीएचओ अनामिका का पोर्टल पर कार्य अपूर्ण था। बभनी कानूनगो के सीएचओ अभिषेक श्रीवास्तव, मड़वा बुजुर्ग की सीमा व विशुनपुर बेलभरिया की सीएचओ रुचि का कार्य शून्य मिला। झूरीकुइंया की सीएचओ मानसी, भवनियापुर की अंकिता यादव, मेहनुवा की मोनी व आटा परसपुर की सीएचओ मधु पांडेय की पोर्टल पर मई की प्रगति शून्य होने के कारण इन सभी का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

आयुष्मान आरोग्य मंदिर पंडरी कृपाल, गुलहरिया, बालपुर, महुवा मुबारकपुर की प्रगति खराब होने के कारण इनके सीएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed