फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Salaries of 55 Village Development and Panchayat Secretaries stopped

Gonda News: 55 ग्राम विकास व पंचायत सचिवों का वेतन रोका, 29 के कार्यक्षेत्र बदले

Fri, 29 May 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 29 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Salaries of 55 Village Development and Panchayat Secretaries stopped
गोंडा। पंचायतीराज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। छठवें वित्त आयोग की सूचनाएं पोर्टल पर दर्ज नहीं की गईं। इस पर जिले में 55 सचिवों का मई का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने बताया कि एक अप्रैल से छठवां वित्त आयोग लागू हुआ था। निदेशालय ने ग्राम पंचायतों की सूचनाएं अपलोड करने को कहा था। इसके लिए 6, 18 और 26 मई को चेतावनी दी गई। सचिवों को 28 मई तक जानकारी ऑनलाइन दर्ज करनी थी। कई कर्मचारियों ने इसमें लापरवाही बरती। जांच में 34 ग्राम पंचायत सचिव और 21 ग्राम विकास अधिकारी दोषी पाए गए। इन्होंने कुल 109 ग्राम पंचायतों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

इसे उच्चाधिकारियों के आदेशों की घोर अवहेलना माना गया। विभाग ने संबंधित कर्मचारियों का मई माह का वेतन रोका है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कठोर विभागीय कार्रवाई होगी। प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 29 कर्मचारियों को नई तैनाती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed