फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saints camped on the jambu pier

जंबू घाट पर संतों ने डाला डेरा

Fri, 06 May 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 06 May 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Saints camped on the jambu pier
विश्राम करते संत। - फोटो : अमर उजाला
 श्री अयोध्या धाम की चौरासी कोसी परिक्रमा यात्रा ने कड़ी धूप एवं भीषण गर्मी के बावजूद अपने कई पड़ावों को पार करते हुए शुक्रवार को सरयू नदी के तट पर स्थित पवित्र तीर्थ जंबू घाट पर दोपहर में डेरा डाला तथा विश्राम किया।
विज्ञापन


परिक्रमा यात्रा के पहुंचते ही स्थानीय श्रद्धालुओं ने साधु संतों का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोपहर में संतों के लिए भंडारा कराया गया। शाम को यह परिक्रमा यात्रा तुलसी जन्मभूमि राजापुर सूकरखेत पहुंची, जहां रात्रि निवास के बाद शनिवार को पुन: यह यात्रा श्री नरहरि आश्रम पसका सूकरखेत के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


84 कोसी परिक्रमा यात्रा ने 23 अप्रैल को मखभूमि मखौड़ा मनोरम जिला बस्ती से चल कर कई जनपदों तथा धार्मिक स्थानों से होते हुए गुरुवार को थाना टिकैत नगर बाराबंकी से परसपुर थाना क्षेत्र के बहुवन मदार मांझा स्थित घाघरा नदी को नाव से पार कर गोंडा में प्रवेश किया तथा परिक्रमा में शामिल सैकड़ों साधु संतों ने दुलारे बाग में रात्रि निवास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह यात्रा ने दुलारे बाग से चल कर पवित्र सरयू नदी के किनारे स्थित तीर्थ जंबू घाट पर पहुंच दोपहर में विश्राम के लिए डेरा डाला। जहां पहुंचते ही स्थानीय श्रद्धालुओं ने परिक्रमार्थियों का फूला माला से भव्य स्वागत किया। 

भीषण गर्मी व कड़ी धूप के बावजूद कुछ संत अपने चारों तरफ  अग्नि जला कर तथा सिर पर अग्नि रख कर कड़ी तपस्या में लीन हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

शाम को यह 84 कोसी परिक्रमा यात्रा जंबू घाट से चल कर तुलसी जन्म भूमि राजापुर सूकर खेत पहुंची। जहां सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।


संतों ने गोस्वामी तुलसीदास के मंदिर पर मत्था टेक कर परिक्रमा की तथा वहीं रात्रि निवास किया। रात्रि भर यहां अनेक धार्मिक कार्यक्रम होते रहे। शनिवार की सुबह यह परिक्रमा यात्रा पसका सूकरखेत नरहरि आश्रम पहुंचेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed