फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sahara Credit Society should pay with interest

Gonda News: ब्याज समेत परिपक्वता धनराशि का भुगतान करे सहारा क्रेडिट सोसाइटी

Mon, 17 Apr 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 17 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sahara Credit Society should pay with interest
गोंडा। जिला उपभोक्ता फोरम ने सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी को ब्याज समेत परिपक्वता धनराशि भुगतान करने के साथ ही आर्थिक क्षतिपूर्ति और वाद खर्च के लिए आठ हजार रुपये भुगतान करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मनकापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम कचरौली निवासी उमाशंकर सिंह ने अधिवक्ता अवनी रंजन श्रीवास्तव के माध्यम से जिला उपभोक्ता फोरम में परिवाद दाखिल किया था। इसमें कहा कि उसने 22 फरवरी 2012 को सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की बभनान शाखा में 10 हजार रुपये निवेश किए थे। परिपक्वता तिथि 22 फरवरी 2020 को उसे 26 हजार 120 रुपये मिलने थे मगर कंपनी ने उसे परिपक्वता राशि का भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन

फोरम के नोटिस पर कंपनी की ओर से कोई हाजिर नहीं हुआ तो एकपक्षीय सुनवाई हुई। परिवादी की ओर से प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर निर्णय सुनाते हुए फोरम के अध्यक्ष रामानंद, सदस्य सुभाष सिंह और मंजू रावत ने सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी को ब्याज समेत परिपक्वता धनराशि 26 हजार 120 रुपये एक माह में भुगतान करने के साथ ही आर्थिक क्षतिपूर्ति और वाद खर्च के लिए आठ हजार रुपये अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed